Bihar News: बिहार के खगड़िया जिले में एक साथ 5 घरों में अचानक ही आग लग गई। ये हादसा यहीं नहीं रुका दमकल कर्मियों के साथ भी ऐसी घटना हुई, जो आपको हैरान कर सकती है। बेलदौर थाना इलाके के बेलदौर नगर पंचायत के पीरनगरा पथ के पास 20 अक्टूबर देर रात उपद्रवियों ने जमकर बवाल मचाया है। यहां दिवाली पर आतिशबाजी के दौरान कुछ घरों में आग लग गई थी। इस आग को बुझाने आई दमकल के कर्मचारियों पर न केवल पथराव किया गया, बल्कि दमकल वाहन में भी आग लगा दिया गया।


