spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESH‘दिल्ली को प्रदूषण से बचाने के लिए ग्रीन पटाखों का उपयोग करें’...

‘दिल्ली को प्रदूषण से बचाने के लिए ग्रीन पटाखों का उपयोग करें’ सीएम रेखा गुप्ता ने दिल्लीवासियों को दी दीपावली पर्व की शुभकामनाएं

fok-media-samman-samaroh


Delhi News: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्लीवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं दी हैं और कहा है कि आइए, हम पर्व पर एक-दूसरे से प्यार और भाईचारा बढ़ाने का संकल्प लें। मुख्यमंत्री ने राजधानी के लोगों से अनुरोध किया है कि दिल्ली को प्रदूषण से बचाने के लिए ग्रीन पटाखों का ही उपयोग करें और पारंपरिक तरीके से दीये प्रज्ज्वलित करें, रंगोली को प्राथमिकता दें और मिठाइयां बांटकर एक-दूसरे को खुशहाली का संदेश दें। उन्होंने कहा कि देश की राजधानी के पर्यावरण को सुरक्षित रखना हमारी सरकार की प्रतिबद्धता है।


अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा है कि उजाले, वैभव और मिलन के पर्व दीपावली को हम शांति और सद्भाव के साथ मनाएं। मुख्यमंत्री ने कहा है कि रोशनी के इस पर्व पर मेरा दिल आप सबके साथ आनंद और उल्लास से भरा हुआ है। दीपावली केवल दीयों का उत्सव नहीं है, बल्कि यह हमारे जीवन में एक नया उजाला और नई आशा लेकर आती है। रोशनी का यह त्योहार आपके और आपके परिवार के जीवन में नई ऊर्जा, अपार सुख और समृद्धि लेकर आए। दीपावली केवल दीयों का नहीं, बल्कि सकारात्मकता, एकता और हमारे साझा भविष्य के संकल्पों का पर्व है। यह पर्व अंधकार पर प्रकाश की, असत्य पर सत्य की और निराशा पर आशा की विजय का प्रतीक है। उन्होंने यह भी कहा कि  दिल्ली मेरा परिवार है और इस पर्व पर मैं अपने इस परिवार के हर सदस्य की खुशहाली और बेहतर भविष्य की कामना करती हूं। मुख्यमंत्री ने यह भी विश्वास व्यक्त किया कि आप लोगों की शुभकामनांए भी दिल्ली सरकार के साथ है। इसीलिए हमारी सरकार लगातार जनहित के कार्य कर रही है और विकास योजनाओं को लगातार अमली जामा पहनाकर विकसित दिल्ली के संकल्प को पूरा करने का प्रभावी प्रयास कर रही है।


मेरी सरकार पूरी ईमानदारी और समर्पण के साथ दिल्ली की सेवा कर रही है- सीएम


उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का सबसे बड़ा कर्तव्य अपने लोगों के प्रति अपनत्व और सेवा की भावना रखना है। मेरी सरकार पूरी ईमानदारी और समर्पण के साथ दिल्ली की सेवा कर रही है। हमने जनता से जुड़े उन मुद्दों को प्राथमिकता दी है, जो सीधे आपके जीवन को प्रभावित करते हैं। हमारी सरकार ने पुरानी योजनाओं की खामियों को दूर कर सुनिश्चित किया है कि गरीबों और बुजुर्गों के लिए पेंशन और सहायता राशि सही हाथों तक पहुंचे। हम अपनी माताओं व बहनों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं। हमारी सरकार वर्षों से अटके हुए फ्लाईओवर और इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं को तेजी से पूरा कर रही है। इसके अलावा शिक्षा व खेल योजनाओं में नए आयाम शुरू किए गए हैं।


हमारी सरकार का महत्वपूर्ण संकल्प मां यमुना को निर्मल व प्रदूषण रहित बनाना है- सीएम रेखा गुप्ता


मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि हमारी सरकार का महत्वपूर्ण संकल्प मां यमुना को निर्मल व प्रदूषण रहित बनाना है। इसके लिए युद्धस्तर पर कार्य चल रहे हैं। उम्मीद है कि जल्द ही यमुना का वह रूप देखने को मिलेगा, जिसकी वह हकदार है। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि दिल्ली के लोगों को 24X7 स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति के लिए भी गंभीर प्रयास जारी है। हमारी प्रतिद्धेता है कि जल्द ही पूरी दिल्ली को नलों से पानी मिलने लगेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि आप सभी दिल्लीवालों को मंगलमय और सुरक्षित दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं।

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular