spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHगोवा में पीएम मोदी ने मनाई जवानों के साथ दिवाली, कहा- इस...

गोवा में पीएम मोदी ने मनाई जवानों के साथ दिवाली, कहा- इस अनुभव को शब्दों में कहना कठिन है

fok-media-samman-samaroh


PM Modi Diwali: हमारे बहादुर सशस्त्र बलों के जवानों के साथ दिवाली मनाने की परंपरा को जारी रखते हुए, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गोवा और कारवार के तट पर INS विक्रांत का दौरा किया।INS विक्रांत पर नौसेना कर्मियों को प्रधानमंत्री मोदी ने  संबोधन किया। उन्होंने कहा कि आज का यह दिन अद्भुत है। यह क्षण यादगार है। आज मेरे एक ओर अथाह समुद्र है तो दूसरी ओर मां भारती के वीर सिपाहियों का अथाह सामर्थ है।


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “INS विक्रांत पर बिताई कल की रात, इस अनुभव को शब्दों में कहना कठिन है। मैं देख रहा था कि आप उमंग, उत्साह से भरे हुए थे। आपने स्वरचित गीत गाए। आपने अपने गीतों में जिस प्रकार से ऑपरेशन सिंदूर का वर्णन किया, शायद कोई और कभी इस अनुभूति को प्रकट नहीं कर पाएगा जो युद्ध के मैदान में खड़ा जवान कर पाएगा। उन्होंने कहा कि समुद्र की गहरी रात और सुबह का सूर्योदय मेरी दिवाली कई मायनों में खास बन गई है। और इसलिए आपके बीच फिर एक बार दिवाली की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। आपको भी शुभकामनाएं और INS विक्रांत की इस बीर भूमि से कोटि-कोटि देशवासियों को भी दीपावली की बहुत-बहुत शुभकामनाएं।


मैं भी ये दिवाली मेरे परिवार जनों के साथ मना रहा हूं- पीएम मोदी


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “दीपावली के पर्व में हर किसी को अपने परिवार के बीच दीवाली मनाने का मन करता है। मुझे भी मेरे परिवार जनों के बीच दिवाली मनाने की आदत हो गई है और इसलिए आप जो मेरे परिवार जन हैं, उनके बीच मैं दिवाली मनाने चला जाता हूं। मैं भी ये दिवाली मेरे परिवार जनों के साथ मना रहा हूं।


विक्रांत केवल एक युद्धपोत नहीं है बल्कि…


उन्होंने आगे कहा, “मुझे याद है, जब INS विक्रांत को देश को सौंपा जा रहा था तो मैंने कहा था कि विक्रांत विशाल है, विराट है, विहंगम है, विक्रांत विशिष्ट है, विक्रांत विशेष भी है। विक्रांत केवल एक युद्धपोत नहीं है बल्कि ये 21वीं सदी के भारत के परिश्रम, प्रतिभा, प्रभाव और प्रतिबद्धता का प्रमाण है।”

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular