spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHलालू-राबड़ी आवास के बाहर जमकर हुआ हंगामा, टिकट न मिलने पर फूट-फूटकर...

लालू-राबड़ी आवास के बाहर जमकर हुआ हंगामा, टिकट न मिलने पर फूट-फूटकर रोए RJD नेता

fok-media-samman-samaroh


Bihar Assembly Elections: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल जारी है। इसी बीच पटना में लालू प्रसाद यादव के घर के बाहर जमकर हंगामा हुआ। ये हंगामा मधुबन विधानसभा सीट से टिकट के दावेदार रहे मदन शाह ने किया। उन्होंने यहां पर जोरदार प्रदर्शन किया। मदन शाह ने आवास के बाहर गेट के ठीक सामने अपना कुर्ता फाड़ा और जमीन पर लेटकर जोर-जोर से रोने लगे। इस दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो रिकॉर्ड किया, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ।


मदन शाह ने लगाया पार्टी पर आरोप


इस वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि उनसे आरजेडी टिकट के बदले पैसे मांगे गए थे। उनका आरोप है कि जब उन्होंने पैसे देने से इनकार किया, तो पार्टी ने उनका टिकट काटकर डॉ. संतोष कुशवाहा को दे दिया। मदन शाह ने कहा कि मैं सालों से पार्टी के लिए मेहनत कर रहा हूं, लेकिन टिकट पैसों के दम पर बांटा गया है। पार्टी ने समर्पित कार्यकर्ताओं को नजरअंदाज कर धनबल वालों को प्राथमिकता दी है। उन्होंने आरजेडी के राज्यसभा सांसद संजय यादव पर भी गंभीर आरोप लगाए। उनका कहना है कि संजय यादव ने टिकट की दलाली की है और पैसे लेकर टिकट बेचा दिया।


घर के अफरा-तफरी का माहौल


इस हंगामे के दौरान लालू-राबड़ी आवास के बाहर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत मदन शाह को वहां से हटाया और स्थिति को कंट्रोल किया। इस बीच, आरजेडी की ओर से इस पूरे घटनाक्रम पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। बता दें कि राज्य विधानसभा चुनाव में महागठबंधन में खटपट जारी है। गठबंधन दलों के बीच आपसी सहमति नहीं बन सकी है। राजद और कांग्रेस के बीच आपसी मतभेद है और कई सीटों पर आमने-सामने की लड़ाई की स्थिति बन गई है।

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular