spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHलोक जनशक्ति पार्टी (LJP) ने जारी की 14 उम्मीदवारों के नाम की...

लोक जनशक्ति पार्टी (LJP) ने जारी की 14 उम्मीदवारों के नाम की पहली लिस्ट, जानें किसे कहां से दिया टिकट

fok-media-samman-samaroh


Bihar Elections 2025:बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए चिराग पासवान की पार्टी लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास – LJP) ने अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने बुधवार को 14 प्रत्याशियों के नामों पर मुहर लगाई है। NDA गठबंधन के अहम सहयोगी LJP को कुल 29 सीटें आवंटित की गई हैं, जिसमें से ये 14 सीटें पहले चरण के नामांकन से ठीक पहले फाइनल हो गईं। बाकी सीटों पर उम्मीदवारों के नामों का ऐलान जल्द ही होने की उम्मीद है।


बता दें, बिहार में 243 सीटों वाले विधानसभा चुनाव के लिए NDA ने सीटों का बंटवारा कर लिया है। इसमें भाजपा और जदयू को 101-101 सीटें मिली हैं, जबकि LJP (रामविलास) को 29, हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) और राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (आरएलएम) को 6-6 सीटें आवंटित की गई हैं। कुछ सीटों पर सहयोगी दलों के बीच दावों को लेकर असहजता बनी हुई थी, लेकिन भाजपा के हस्तक्षेप से ज्यादातर मुद्दे सुलझ चुके हैं। चिराग पासवान की पार्टी ने अपनी मजबूत पकड़ वाली सीटों पर फोकस करते हुए यह सूची तैयार की है, जिसमें पुराने विश्वसनीय चेहरे और नए चेहरे देखने को मिलेंगे।


कौन कहां से लड़ेंगे?


LJP (रामविलास) ने अपनी प्रेस विज्ञप्ति में इन 14 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए हैं। यह सूची पार्टी के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव अब्दुल खालिक द्वारा जारी की गई।


1.गोविन्दगंज (पूर्वी चम्पारण): राजू तिवारी 


2.सिमरी बख्तियारपुर (सहरसा): संजय कुमार सिंह 


3.दरौली-अनु.जाति (सिवान): विष्णु देव पासवान 


4.गरखा-अनु.जाति (सारण): सीमांत मृणाल 


5.साहेबपुर कमाल (बेगूसराय): सुरेंद्र कुमार 


6.बखरी-अनु.जाति (बेगूसराय): संजय कुमार 


7.परबत्ता (खगड़िया): बाबुलाल शौर्य 


8.नाथनगर (भागलपुर): मिथुन कुमार 


9.पालीगंज (पटना): सुनील कुमार 


10.ब्रह्मपुर (बक्सर): हुलास पांडे 


11.डेहरी (रोहतास): राजीव रंजन सिंह 


12.बलरामपुर (कटिहार): संगीता देवी 


13.मखदुमपुर (जहानाबाद): रानी कुमारी 


14.ओबरा (औरंगाबाद): प्रकाश चन्द्र

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular