spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHदेश का भविष्य बचाने का अवसर है लोकसभा चुनाव: अखिलेश यादव

देश का भविष्य बचाने का अवसर है लोकसभा चुनाव: अखिलेश यादव

fok-media-samman-samaroh

बांदा: समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा कि लोकसभा चुनाव देश के भविष्य और संविधान को बचाने का अवसर है।

जिले के अतर्रा कस्बे में आयोजित एक जनसभा को संबोधित करते हुये उन्होंने कहा कि भाजपा हमारे लोकतांत्रिक अधिकारों को छीन रही है। इससे सावधान रहने की जरूरत है। महंगाई बढ़ रही है। मुनाफाखोरों ने खाद की बोरी भी छोटी कर दी। अन्ना पशुओं का समस्या से निजात अब तक नहीं मिला। 2022 में प्रधानमंत्री ने कहा था कि सरकार बनने के साथ ही और अन्ना मवेशियों की समस्या 15 दिन में समाप्त हो जाएगी लेकिन दो वर्ष बाद भी समस्या बनी है।

उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड आजादी के बाद से प्यासा है। हर घर जल हर घर नल योजना में जितना पैसा आया। ईमानदारी से लगाया गया होता तो लोगों की प्यास अवश्य बुझ जाती और खेतों में भी पानी पहुंच जाता।

अखिलेश (Akhilesh Yadav)  ने आरोप लगाया कि भाजपा सबसे बड़ी खनन माफिया है। पेपर लीक कराती है। जिससे उन्हें नौकरी और नौकरी में आरक्षण न देना पड़े। बुंदेलखंड की जनता को समुद्र मंथन की भांति लूटने का काम किया गया।

सपा सरकार ने किसानों की सिंचाई व्यवस्था मुफ्त की थी। भाजपा बोर्ड लगाकर वसूली कर रही है। मुख्यमंत्री तमंचे की बात करते हैं लेकिन कहीं बिजली का कारखाना नहीं लगवाया। बल्कि घर-घर बिजली के मीटर लगवा दिए गए।

पूर्व मुख्यमंत्री (Akhilesh Yadav) ने कहा कि किसानों की आय दो गुना करने का वादा पूरा न होने के बाद भी सरकार अब किसानों को जबरन नैनो खरीदवा रही है।

 

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular