spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESH‘...तो जेल की सलाखें उसका इंतजार कर रही होंगी’ सीएम योगी ने...

‘…तो जेल की सलाखें उसका इंतजार कर रही होंगी’ सीएम योगी ने उपद्रवियों को दी चेतावनी

fok-media-samman-samaroh


UP Newsउत्तर प्रदेश के लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गैस सिलेंडर रिफिल सब्सिडी वितरण कार्यक्रम को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने उपद्रवियों को चेतावनी भी दी। सीएम योगी ने कहा कि, “अगर कोई भी उत्साह और उमंग के इस त्योहार में रंग में भंग डालने का प्रयास करेगा तो जेल की सलाखें उसका इंतजार कर रही होंगी, चाहे वह कोई भी हो, उसे अंदर डालने में देर नहीं लगेगी। इसलिए त्योहारों और उत्सवों को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाया जाना चाहिए।


सीएम योगी ने कहा कि पिछले 8 वर्षों में उत्तर प्रदेश में किसी भी समुदाय के जितने भी त्योहार मनाए गए हैं, वे सभी शांतिपूर्ण तरीके से आयोजित किए गए हैं। यह अब दंगाइयों के आगे झुकने वाली सरकार नहीं है। यह वह सरकार है जो जिस भाषा में समझता है उसे उस भाषा में समझाना जानती है। उन्होंने कहा कि अगर बेटी सुरक्षा के साथ खिलवाड़ किया तो तय मानिए अगले चौराहे पर यमराज टिकट काटने के लिए खड़ा होगा। अगर किसी को टिकट कटाना हो तो छेड़छाड़ करे, ये केवल योगी सरकार कर सकती है।


सपा पर बरसे सीएम योगी


सपा पर निशाना साधते हुए सीएम योगी ने कहा कि समाजवादी पार्टी के मंत्री, मुख्यमंत्री सब माफिया के सामने नाक रगड़ते थे, लेकिन अब ऐसा नहीं है। एक ही परिवार के सारे लोग सरकारी योजनाओं, नौकरियों में लूट मचाते थे, डकैती डाल देते थे। उत्साह के उमंग को दंगों की भेंट चढ़ा देते थे। वे नौजवानो के रोजगारों में डकैती डालते थे।


दिपावली पर कर्मचारियों को दिया बोनस


दिपावली के अवसर पर सीएम योगी ने प्रदेश के लगभग 14 लाख 82 हजार कर्मचारियों को बड़ा उपहार दिया है। उन्होंने सभी कर्मचारियों को वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए बोनस देने का निर्णय लिया। इसके तहत सभी कर्मचारियों को 6,908 का लाभ मिलेगा। इस पर कुल 1022 करोड़ का खर्च होगा।


 

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular