HomeUTTAR PRADESHमैथिली ठाकुर की बीजेपी में होगी एंट्री...बिहार में इस सीट से मिल...

मैथिली ठाकुर की बीजेपी में होगी एंट्री…बिहार में इस सीट से मिल सकता है टिकट, जानें किसका पत्ता होगा कट


Bihar Assembly Elections: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी ने उम्मीदवारों की जारी कर दी है। वहीं, दूसरी तरफ नए चेहरे जुड़ने की प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। मंगलवार, 14 अगस्त को गायिका मैथिली ठाकुर बीजेपी में शामिल होने जा रही हैं। पार्टी सूत्रों ने बताया कि वह दरभंगा की अलीनगर सीट से चुनाव लड़ सकती हैं। सूत्रों ने बताया कि अलीनगर सीट से मौजूदा विधायक मिश्रीलाल यादव का टिकट कटना लगभग तय है। पार्टी इस सीट पर युवा और लोकप्रिय चेहरा लाना चाहती है।


मैथिली ठाकुर के सोशल मीडिया काफी फैन बेस और मिथिला क्षेत्र में लोकप्रियता को देखते हुए बीजेपी उन्हें अपने प्रचार अभियान का चेहरा भी बना सकती है। वहीं, अगर मैथिली ठाकुर को टिकट मिला तो ये पहली बार होगा जब बिहार की लोक-संस्कृति से जुड़ी कोई प्रसिद्ध गायिका सीधे राजनीति में शामिल होंगी।


मैथिली ठाकुर का क्या है लक्ष्य


मैथिली ने हाल ही में बीजेपी के वरिष्ठ नेता और संगठन महासचिव विनोद तावड़े से मुलाकात की। इसके बाद उनके पार्टी में शामिल होने का अनुमान लगाया जाने लगा। मुलाकात के बाद मीडिया से बात करते हुए मैथिली ने कहा भी था कि बीजेपी नेताओं के साथ आधे घंटे तक बात हुई। बातचीत सकारात्मक रही है। उन्होंने ये भी कहा कि हम एनडीए के समर्थन में हैं और हमेशा से बीजेपी मेरी प्राथमिकता रही है। मैथिली ने कहा था कि दिल्ली में काम के लिए रहती हूं और मेरी आत्मा बिहार से जुड़ी है। बिहार में रहकर लोगों की सेवा करना चाहती हूं और विकास में अपना योगदान देना चाहती हूं।


विनोद तावड़े ने किया था पोस्ट


बता दें, बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े ने 5 अक्टूबर, 2025  को अपने एक्स हैंडल पर मैथिली ठाकुर के साथ तस्वीर शेयर करते हुए पोस्ट किया था कि साल 1995 में लालू राज आने पर जो परिवार बिहार छोड़ गए थे, उस परिवार की बिटिया मैथिली ठाकुर अब बदलते बिहार की रफ्तार देखकर वापस आना चाहती हैं। 

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read