HomeUTTAR PRADESHजन सुराज पार्टी ने की उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी, 65 प्रत्याशियों...

जन सुराज पार्टी ने की उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी, 65 प्रत्याशियों को किया शामिल


Bihar Elections 2025: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर प्रशांत किशोर की पार्टी जन सुराज ने सोमवार, 13 अक्टूबर को प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी। इस लिस्ट में 65 उम्मीदवारों के नाम शामिल किए गए हैं। इसमें मुख्य रूप से 19 सुरक्षित सीटों पर उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया गया है। जन सुराज ने सामाजिक समीकरण को ध्यान में रखते हुए, अति पिछड़ा वर्ग पर फोकस किया है। इस लिस्ट में 46 अति पिछड़ा उम्मीदवारों में से 14 उम्मीदवार अति पिछड़ा समुदाय से हैं। इन 14 में से 10 हिंदू और 4 मुस्लिम अति पिछड़ा समुदाय के उम्मीदवार हैं।


राघोपुर सीट पर कौन होंगे उम्मीदवार?


वहीं, पार्टी की ओर से दावा किया गया कि सीएम नीतीश कुमार के गृह क्षेत्र हरनौत से अनुसूचित जाति (SC) के उम्मीदवार कमलेश पासवान को मैदान में उतारा है और कमलेश पासवान हरनौत से चुनाव लड़ेंगे। दूसरी, लिस्ट जारी होने के बाद भी सबसे चर्चित सीट राघोपुर पर प्रशांत किशोर ने आज भी कोई घोषणा नहीं की है। राघोपुर सीट के लिए जन सुराज के उम्मीदवार को लेकर जनता में उत्सुकता बनी हुई है। \


भागलपुर से उन्हें मिला टिकट


प्रशांत किशोर ने राज्य के सामाजिक-राजनीतिक जीवन में सबसे विध्वंसकारी भागलपुर के दंगे को कहा। उन्होंने कहा कि अभय कांत झा दंगा पीड़ितों का केस लगभग बिना पैसों के लड़े थे। उन्होंने 850 परिवारों को बचाया और उनका पुनर्वास भी कराया। साथ ही उन्हें मुआवजा भी दिलाया। उन्होंने कहा कि वे लोग उस समय मेरठ भाग रहे थे, लेकिन उनके भागलपुर में रहने का इंतजाम किया गया। साथ ही ये भी कहा कि बड़े-बड़े दल और नेता गए, लेकिन वे राजनीति में कदम नहीं रखे। आज जसुपा में आए हैं, तो बिहार में बदलाव के लिए ही आए है। इसलिए उन्होंने भागलपुर सीट से अभय कांत झा को टिकट दी है।  

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read