spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHपूरन कुमार ने छोड़े थे 3 सुसाइड नोट, पत्नी अमनीत को मिली...

पूरन कुमार ने छोड़े थे 3 सुसाइड नोट, पत्नी अमनीत को मिली सभी कॉपियां

fok-media-samman-samaroh


Y Puran case: हरियाणा के सीनियर आईपीएस अफसर वाई पूरन कुमार की आत्महत्या के मामले में एक और खुलासा हुआ है। इस केस को लेकर सामने आया है कि मरने से पहले उन्होंने सुसाइड नोट की तीन कॉपियां छोड़ी थी। एक हाथ से लिखी नोट उनकी जेब में, दूसरी लैपटॉप बैग में रखी और तीसरी उसी नोट की टाइप की हुई कॉपी उनके लैपटॉप में सेव थी। कहा ये जा रहा है कि तीनों नोट में एक जैसी ही बातें लिखी थी।


सरकारी दौरे पर थी पत्नी


पूरन कुमार की पत्नी आईएएस अमनीत पी. कुमार उस वक्त सीएम। नायब सिंह सैनी के साथ जापान में सरकारी दौरे पर थीं। जब उन्हें इस मामले की जानकारी मिली वह तुरंत ही घर लौट गईं। बाद में जब उन्होंने आलमारी खोली तो उन्हें वहां लैपटॉप बैग मिला। अमनीत ने पुलिस को लिखे पत्र में बताया है कि जब मैंने लैपटॉप बैग खोला, तो उसमें सुसाइड नोट की एक और पॉपी थी। लैपटॉप ऑन किया, तो वही नोट टाइप किया हुआ मिला।


सुसाइड नोट मिलते ही पत्नी ने किया था फोन


सुसाइड से कुछ घंटे पहले पूरन कुमार ने पत्नी को नौ पन्नों का सुसाइड नोट और वसीयत भेजा था। जिसे देखकर घबराई अमनीत ने उन्हें लगातार 15 बार कॉल किया, लेकिन उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। इसके बाद अमनीत ने अपनी बेटी अमूल्या को फोन किया कि पापा से तुरंत बात करें और घर जाकर उन्हें देखे। जब बेटी अमूल्या घर पहुंचीं, तो बेसमेंट अंदर से बंद था। दरवाजा तोड़ने पर पूरन कुमार सोफे पर पड़े मिले और उनके सिर से खून बह रहा था।


घंटों तक बेसमेंट में थे पूरन


वहीं घर पर मौजूद कुक प्रेम सिंह ने पुलिस को बताया कि सुबह लगभग 10 बजे साहब ने कहा था कि वो बेसमेंट जा रहे हैं, आज उन्हें डिस्टर्ब न किया जाए। उन्होंने ये भी कहा कि वो अपने कुत्ते को भी टहलाने नहीं जाएंगे। लगभग 11 बजे वो थोड़ी देर के लिए ऊपर आए, खाना मंगाया और फिर नीचे चले गए। इसके बाद किसी ने उनकी आवाज नहीं सुनी। 

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular