HomeUTTAR PRADESHकानपुर के बाजार में एक साथ हुए दो जोरदार धमाके, चारो तरफ...

कानपुर के बाजार में एक साथ हुए दो जोरदार धमाके, चारो तरफ मची भगदड़; 8 लोग घायल


Kanpur Blast: उत्तर प्रदेश के कानपुर में के मिश्री बाजार की गलियां अचानक ही ब्लास्ट हो गया। इस बाजार में जब लोग खरीदारी कर रहे थे और तभी इतना जोरदार धमाका कि दीवारें कांप उठीं। दुकानों की कांच की खिड़कियां चटक गई और लोगों की चीखें गलियों में गूंजने लगीं। इसके बाद कुछ सेकंड दूसरा धमाका हुआ, जो पहले वाले से भी जोरदार था। वहीं, इस धमाके के बाद लोगों के बीच भगदड़ की स्थिति पैदा हो गई।


8 लोग हुए घायल


ये दोनों ही विस्फोट बुधवार, 8 अक्टूबर को शाम करीब 7:30 बजे हुआ। हादसे में 8 लोग घायल हो गए, जिनमें से 4 को लखनऊ के केजीएमयू रेफर किया गया है। अन्य 2 का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है, जबकि दो को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई।


शुरुआती जांच में हुए खुलासे


पुलिस को शुरुआती जांच में पता चला कि दोनों विस्फोट स्कूटी में हुए। पहली स्कूटी के मालिक अश्विनी कुमार हैं, जो खुद इस विस्फोट में घायल हुए और लखनऊ के अस्पताल में भर्ती हैं। उन्होंने बताया कि वह बाजार में सजावटी लाइट खरीदने आए थे। दूसरी स्कूटी गोविंद नगर निवासी विजयेंद्र प्रसाद रस्तोगी की बताई जा रही है, जिनसे अब तक पुलिस का संपर्क नहीं हो पाया है। चश्मदीद के मुताबिक, वे लोग दुकान में बैठे थे, तभी ऐसा लगा जैसे जमीन हिल गई। पहले एक धमाका हुआ फिर कुछ सेकंड बाद दूसरा। इसके बाद जान बचाकर इधर-उधर भागने लगे। वहीं कई दुकानों की दीवारों में दरारें आ गईं और सड़क पर सामान बिखर गया।


पुलिसकर्मी भी शामिल


पुलिस को शक है कि ये धमाके किसी आतंकी साजिश का हिस्सा नहीं बल्कि अवैध पटाखा कारोबार से जुड़े हो सकते हैं। पुलिस कमिश्नर रघुवीर लाल ने बताया कि पहली नजर में मामला पटाखों से जुड़ा लग रहा है। इलाके में गैरकानूनी तरीके से पटाखों का भंडारण किया जा रहा था, जो धमाके का कारण बना। उन्होंने साफ कहा कि ये कोई सामान्य दुर्घटना नहीं थी। हमें जानकारी मिली है कि मिश्री बाजार में कई दुकानों में खिलौनों की आड़ में अवैध पटाखे बेचे जा रहे थे। इस पूरे नेटवर्क में कुछ पुलिसकर्मियों के शामिल होने की बात भी सामने आई है।


सर्च ऑपरेशन हुआ शुरू


इस हादसे के बाद कानपुर पुलिस ने शहर के सभी बाजारों और गोदामों में अवैध पटाखों के खिलाफ अभियान चलाने का फैसला किया है। पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि किसी भी व्यापारी को बिना लाइसेंस पटाखे बेचते पाया गया तो सीधी जेल भेजा जाएगा। कमिश्नर रघुवीर लाल ने कहा कि हम पूरे शहर में सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं। त्योहार के समय किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरती जाएगी। लोगों की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है।   

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read