HomeUTTAR PRADESHफतेहपुर में गाड़ी का टायर फटने से तालाब में गिरी कार, 4...

फतेहपुर में गाड़ी का टायर फटने से तालाब में गिरी कार, 4 लोगों की दर्दनाक मौत, 5 घायल


Fatehpur Road Accident: यूपी के फतेहपुर जिले के NH2 पर भीषण सड़क हादसा  हो गया। जहां एक स्कॉर्पियो का टायर फटने के वजह से तालाब में गिर गई। जिसकी वजह से चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई और 5लोगों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकाल कर पोस्टमार्टम के भेज दिया। साथ ही घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती करा दिया। 


जानकारी के अनुसार, यह हादसा स्कॉर्पियो गाड़ी के टायर फटने के वजह से हुआ। टायर फटने की वजह से गाड़ी अनियंत्रित होकर तालाब में जा गिरी। तालाब में भरे पानी में दम घुटने की वजह से पांच लोगों की मौत हो गई। टोल कर्मियों की मदद से 5 लोगों की जान बचाई गई। पुलिस ने मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घायलों को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया।


शादी से वापस लौट रहे थे मृतक


बताया जा रहा है कि गाड़ी में सवार सभी लोग दोस्त की शादी से वापस लौट रहे थे। सभी स्कॉर्पियो सवार होकर कानपुर से प्रयागराज जा रहे थे। जिले के कल्यानपुर थाना क्षेत्र के बड़ौरी टोल प्लाजा के पास यह घटना हुई।  इसी दौरान बुधवार तड़के करीब 4 बजे बड़ौरी टोल प्लाजा के पास तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे तालाब में जा गिरी।


सभी मृतकों की हुई पहचान


इस हादसे में ननकी सोनकर (32), शिवम साहू (35), राहुल केसरवानी (33) और साहिल गुप्ता (28) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, राहुल गुप्ता (35), अमित कुमार विश्वकर्मा (30), नीरज पाल (30), सुमित (22) और महेश केसरवानी (32) गंभीर रूप से घायल हो गए।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read