HomeUTTAR PRADESHमैथिली ठाकुर का आया बड़ा बयान, बोलीं- शक्ति हासिल कर लाएंगी बदलाव

मैथिली ठाकुर का आया बड़ा बयान, बोलीं- शक्ति हासिल कर लाएंगी बदलाव


Bihar Assembly Elections: बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो चुका है। वहीं, दूसरी तरफ खबर ये आ रही है कि लोक गायिका मैथिली ठाकुर चुनाव लड़ने के लिए मैदान में उतर सकती हैं। इसे लेकर उनका बयान भी सामने आया है। उन्होंने कहा की जिस तरह से मैं तस्वीरें और लेख देख रही हूं, उससे मैं बहुत उत्साहित हूं, लेकिन मैं आधिकारिक घोषणा का इंतजार कर रही हूं। मैं अपने गांव वापस जाना चाहती हूं। अगर मुझे अपने क्षेत्र की सेवा करने का मौका मिलता है, तो मेरे लिए इससे बड़ी बात और क्या हो सकती है।


क्या है मैथिली ठाकुर का लक्ष्य


मैथिली ठाकुर ने कहा कि मैं यहां राजनीति या खेल खेलने नहीं आ रही हूं, मेरा लक्ष्य बदलाव लाने के लिए शक्ति हासिल करना है। अगले 5 साल बिहार के लिए बहुत जरूरी हैं, नीतीश कुमार ने हमारे लिए जो किया है, उसके लिए हम आभारी हैं।


दरभंगा सीट से लड़ सकती है चुनाव


6 अक्टूबर, 2025 को कहा गया था कि मैथिली ठाकुर बिहार विधानसभा चुनाव लड़ सकती हैं। बता दें कि उन्होंने भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े और गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय से मुलाकात की थी, जिसके बाद ये चर्चा होने लगी थी कि मैथिली दरभंगा की किसी सीट से चुनावी मैदान में उतर सकती हैं।


बीजेपी नेता ने दी थी जानकारी


बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े ने एक्स पर पोस्ट कर कहा था कि साल 1995 में बिहार में लालू राज आने पर जो परिवार बिहार छोड़कर चले गए, उस परिवार की बिटिया सुप्रसिद्ध गायिका मैथिली ठाकुर जी बदलते बिहार को देखकर चुनाव लड़ना चाहती हैं। गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय और मैंने उनसे आग्रह किया कि बिहार की जनता के लिए और बिहार के विकास के लिए उनका योगदान बिहार की जनता अपेक्षित करती है और वे उनकी अपेक्षाओं को पूरा करें।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read