HomeUTTAR PRADESHदिल्ली में पुलिस की टीम ने किया एनकाउंटर, आस्था कुंज पार्क में...

दिल्ली में पुलिस की टीम ने किया एनकाउंटर, आस्था कुंज पार्क में नेपाल का कुख्यात बदमाश हुआ ढेर


Delhi Encounter: दिल्ली के आस्था कुंज पार्क में पुलिस में अपराधी को पकड़ने के लिए फायरिंग की, जिसके बाद ये इलाका गोलियों की आवाज से थर्रा उठा। गुड़गांव क्राइम ब्रांच और दक्षिणी पूर्वी दिल्ली स्पेशल स्टाफ टीम ने एक ज्वाइंट ऑपरेशन में नेपाल के कुख्यात बदमाश भीम बहादुर जोरा को मार गिराया। भीम बहादुर जोरा नेपाल का रहने वाला था, लेकिन भारत के अलग-अलग राज्यों में बड़े-बड़े घटना को अंजाम देता था। इस मुठभेड़ से पहले उस पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।


जोरा पर लगे थे ये आरोप


भीम बहादुर जोरा को पुलिस लंबे समय से तलाश रही थी। उस पर दिल्ली के एक डॉक्टर की हत्या का आरोप भी लगा था। उसने गुरुग्राम में बीजेपी महरौली की जिला अध्यक्ष ममता भारद्वाज के घर पर 22 लाख रुपये चोरी को भी अंजाम दिया था। वहीं जांच में पता चला कि जोरा सोशल मीडिया पर नेपाली नौकरों से दोस्ती करके घरों में चोरी करवाता था। दिल्ली क्राइम ब्रांच की टीमें जोरा के दिल्ली से लेकर नेपाल तक के सभी लिंक खंगाल रही थी। दिल्ली के जंगपुरा में डॉक्टर की हत्या और लूट के चर्चित मामले में भी भीम बहादुर जोरा का हाथ था। पुलिस को लंबे अर्से से इस अरोपी की तलाश थी, जिसके मिलने के बाद पुलिस एक्शन मौड़ में आ गई।


इलाज के दौरान हुई मौत


जानकारी के अनुसार, खुफिया इनपुट के आधार पर दिल्ली और गुरुग्राम पुलिस ने भीम जोरा को घेर लिया और उससे सरेंडर करने को कहा, लेकिन उसने पुलिस की चेतावनी नहीं मानी और लगातार फायरिंग करता रहा। इस बीच पुलिस की ओर से की गई जवाबी फायरिंग में उसे गोली लग गई और वह घायल हो गया। इसके बाद पुलिस ने तुरंत उसे गंभीर हालत में  दिल्ली एम्स के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। 

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read