HomeUTTAR PRADESHबंगाल में बीजेपी के विधायक और सांसद पर हमला, बाढ़ पीड़ितों से...

बंगाल में बीजेपी के विधायक और सांसद पर हमला, बाढ़ पीड़ितों से मिलने पहुंचे थे नेता


Attack On BJP Leaders: पश्चिम बंगाल में जलपाईगुड़ी के नागरकाटा में अचानक ही अफरा-तफरी माहौल बन गया। ये उस समय हुआ जब बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करने बीजेपी नेताओं पहुंचे थे। इस दौरान स्थानीय लोगों ने इन पर हमला कर दिया। पार्टी का प्रतिनिधिमंडल बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री बांट रहे थे। तभी अचानक लोगों ने पथराव शुरू कर दिया। इस हमले में मालदा नॉर्थ से बीजेपी सांसद खगन मुर्मू गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि उनके सिर पर पत्थर लगने से उन्हें गहरी चोट लगी। इसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। वहीं, सिलिगुड़ी के विधायक डॉ. शंकर घोष भी इस हिंसा में घायल हो गए।


अन्य नेता भी हुए घायल


मुर्मू और स्थानीय विधायक शंकर घोष सहित अन्य बीजेपी नेताओं पर कथित तौर पर हमला किया गया। बता दे कि राज्य में अगले साल विधानसभा के चुनाव होने वाले हैं। उससे पहले हुए इस हमले के बाद राज्य की राजनीति एक बार फिर गर्म होती नजर आ रही है।


राज्य के कई हिस्सों में आई बाढ़


राज्य के कई हिस्सों में भारी बारिश के कारण बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं। भूस्खलन के कारण मिरिक-सुखियापोखरी सड़क सहित प्रमुख मार्गों पर यातायात बाधित हो गया। वहीं, कई पहाड़ी बस्तियों की संचार लाइनें टूट गई। भूस्खलन और सड़क मार्ग पर अवरोधों के कारण पूरे इलाके में हजारों पर्यटक फंसे हुए हैं। सीएम ने आश्वासन दिया कि राज्य सरकार उन्हें सुरक्षित वापस लाने की व्यवस्था करेगी और पर्यटकों से अपील की कि वे घबराएं नहीं और वहां से निकलने की जल्दबाजी न करें। 

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read