HomeUTTAR PRADESHजानें कौन है PM मोदी के प्रस्तावक, प्राण प्रतिष्ठा का मुहूर्त निकालने...

जानें कौन है PM मोदी के प्रस्तावक, प्राण प्रतिष्ठा का मुहूर्त निकालने वाले शास्त्री भी शामिल

वाराणसी:  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) आज यूपी के वाराणसी से नामांकन करने जा रहे हैं। उनके साथ भारतीय जनता पार्टी (BJP) और एनडीए गठबंधन के कई नेता मौजूद रहेंगे। प्रधानमंत्री सबसे पहले बनारस के दशाश्वमेध घाट पर जाएंगे और काल भैरव मंदिर के दर्शन करेंगे। इस घटनाक्रम से पहले पीएम मोदी के 4 प्रस्तावकों का नाम सामने आया है।

ये हैं प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi) के 4 प्रस्तावक

1- पंडित गणेश्वर शास्त्री
इन्होंने ही अयोध्या में राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा का शुभ मुहूर्त निकाला था। ये ब्राह्मण समाज से हैं।

2- बैजनाथ पटेल
ये OBC समाज से आते हैं और संघ के पुराने और समर्पित कार्यकर्ता रहे हैं।

3- लालचंद कुशवाहा
ये भी OBC बिरादरी से हैं।

मंगलवार को गंगा सप्तमी का मौका है। इस अवसर पर पीएम मोदी (PM Modi) गंगा नदी में डुबकी भी लगाएंगे। मोदी के नामांकन दाखिल करने के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मौजूद रहेंगे। बीजेपी के एनडीए सहयोगी लोकदल के अध्यक्ष जयंत चौधरी, एलजेपी प्रमुख चिराग पासवान, अपना दल (एस) की अध्यक्ष अनुप्रिया और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर के भी शामिल होने की उम्मीद है।

नामांकन के दौरान ये नेता रहेंगे शामिल

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के अलावा, उत्तराखंड के पुष्कर सिंह धामी, मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव, छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णु देव साई, महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे, राजस्थान के सीएम भजन लाल शर्मा, असम के सीएम हिमंत बिस्वा शर्मा, हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी, गोवा के सीएम प्रमोद सावंत, सिक्किम के सीएम प्रेम सिंह तमांग और त्रिपुरा के सीएम माणिक साहा भी प्रधानमंत्री के नामांकन के दौरान मौजूद रह सकते हैं। इसके अलावा आंध्र प्रदेश के पूर्व सीएम चंद्र बाबू नायडू भी वाराणसी में रहेंगे।

 

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read