HomeUTTAR PRADESHप्रधानमंत्री मोदी को रिकॉर्ड मतों से विजयी बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं...

प्रधानमंत्री मोदी को रिकॉर्ड मतों से विजयी बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं काशीवासीः CM

लखनऊ : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections) के लिए मंगलवार को वाराणसी से तीसरी बार नामांकन किया। नामांकन के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) भी मौजूद रहे। वहीं अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट ‘एक्स’ पर सीएम ने पोस्ट भी किया।

उन्होंने (CM Yogi)लिखा कि 140 करोड़ भारतीयों के सुख, समृद्धि और संतुष्टि के लिए साधनारत, भारत के ‘अमृतकाल के सारथी’ आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी (PM Modi) ने आज लोकसभा चुनाव के लिए वाराणसी से अपना नामांकन किया।

सीएम (CM Yogi)ने लिखा कि हर काशीवासी अपने गौरव, अपने प्रिय सांसद आदरणीय प्रधानमंत्री जी को रिकॉर्ड मतों से विजयी बनाने के लिए पूरे मन और पूरी ऊर्जा के साथ प्रतिबद्ध है। हर हर महादेव! हर हर गंगे!

 

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read