HomeUTTAR PRADESHडूसू चुनाव में एबीवीपी ने मारी बाजी, तीन पदों पर जीता इलेक्शन

डूसू चुनाव में एबीवीपी ने मारी बाजी, तीन पदों पर जीता इलेक्शन


DUSU Election Result 2025: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव (DUSU Election) का रिजल्ट आ चुके हैं। 17 राउंड की फाइनल गिनती के बाद डूसू चुनाव में एबीवीपी ने तीन पदों पर जीत हासिल की है। वहीं, एक पर एनएसयूआई ने अपनी जीत दर्ज की है। एबीवीपी ने अध्यक्ष सचिव और संयुक्त सचिव का पद जीता है और उपाध्यक्ष पद पर एनएसयूआई ने बाजी मारी है।


मतगणना से पहले सुरक्षा व्यवस्था


डूसू चुनाव की मतगणना से पहले नॉर्थ कैंपस स्थित यूनिवर्सिटी के स्पोर्ट्स स्टेडियम में मतगणना केंद्र के बाहर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई थी। गुरुवार, 18 सितंबर को बेहद कड़ी सुरक्षा में संपन्न हुए डूसू चुनाव में इस बार 39.36 प्रतिशत मतदान हुआ। रामानुजन में 63 प्रतिशत और मिरांडा हाउस में 60 प्रतिशत विद्यार्थियों ने मतदान में शामिल हुए।


मिरांडा हाउस, हंसराज, रामजस, किरोड़ीमल, रामानुजन सहित अन्य कॉलेजों में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने मतदान किया। वहीं, कुछ कॉलेजों में मतदान के दौरान दो गुटों में आपसी झड़प और ईवीएम खराब होने का मामला सामने आया है।


नहीं दिखाई दिया पोस्टर और बैनर


डीयू में पहली बार ऐसा हुआ कि कैंपस और कॉलेजों की दीवारों पर किसी तरह का पोस्टर या बैनर दिखाई नहीं दिया। दिल्ली पुलिस के अलावा अन्य सुरक्षाबलों ने पूरे कैंपस को छावनी में तब्दील कर दिया था। कैंपस लॉ सेंटर में मतदान के लिए पहली बैरिकेडिंग पर छात्रों का आईकार्ड चेक किया जा रहा था। बाद में दूसरी बैरिकेडिंग पर फिर से जांच हो रही थी। इसके बाद मतदान परिसर में छात्रों को जाने दिया जा रहा था।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read