HomeUTTAR PRADESHपीएम किसान सम्मान योजना... दिवाली से पहले मिल सकती है 21वीं किस्त,...

पीएम किसान सम्मान योजना… दिवाली से पहले मिल सकती है 21वीं किस्त, जल्द पूरी कर लें e-KYC


PM Kisan Samman Nidhi: पीएम किसान सम्मान योजना के माध्यम से किसानों को हर साल सरकार की तरफ से 6 हजार रुपये की आर्थिक मदद दी जाती है, जो सीधा किसानों के बैंक खातों में ट्रांसफर होता है। इस योजना को लेकर कहा ये जा रहा है कि 21वीं किस्त अक्टूबर 2025 में आने की संभावना है। यानी की दिवाली के समय ये किस्त आ सकती है। हालांकि, इस योजना को लेकर अभी तक सरकार की ओर से कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। वहीं, अगर कोई योजना से जुड़ा है और e-KYC नहीं करता है तो उसे इस योजना की 21वीं किस्त का फायदा नहीं मिल सकेगा। इस योजना का फायदा उठाने के लिए e-KYC करना जरूरी है।


 


कैसे कराएं e-KYC?


 


1. अगर आप घर बैठे e-KYC  कराना चाहते हैं तो केवल ओटीपी के माध्यम से भी e-KYC कर सकते हैं।


 


2. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं


 


3. इसके बाद e-KYC के ऑप्शन पर क्लिक करें।


 


4. अब आधार नंबर और कैप्चा कोड डालें और सर्च करें।


 


5. आधार से लिंक मोबाइल नंबर डालकर Get OTP पर क्लिक करें और फोन पर आया OTP दर्ज करें।


 


6. जब e-KYC का प्रोसेस सफल हो जाएगा तो इसकी जानकारी आपको SMS या ई-मेल पर आसानी से मिल जाएगी।


 


इन दस्तावेजों का रखें ध्यान


 


अगर आप इस योजना का फायदा उठाना चाहते हैं, तो इसके लिए अपने बैंक खाते को आधार से लिंक करना होगा। इसके साथ अपने पास मौजूद दस्तावेजों जैसे कि बैंक पासबुक, पता प्रमाण, आधार कार्ड तैयार रखें। जब भी आप आवेदन करें या e-KYC करें दस्तावेजों की सत्यता का ध्यान जरूर रखें। 

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read