HomeUTTAR PRADESH‘पलक झपकते ही पाकिस्तान को घुटनों पर ला दिया’ अपने जन्मदिन पर...

‘पलक झपकते ही पाकिस्तान को घुटनों पर ला दिया’ अपने जन्मदिन पर पीएम मोदी ने पाकिस्तान को दिया कड़ा संदेश


PM Modi in Dhar: मध्य प्रदेश के धार में प्रधानमंत्री मोदी ने ‘स्वस्थ नारी सशक्त परिवार’ अभियान, 8वें राष्ट्रीय पोषण माह, आदि कर्मयोगी अभियान और सुमन सखी चैटबॉट का शुभारंभ किया। साथ ही उन्होंने पीएम मित्र पार्क,धार का शिलान्यास किया। साथ ही उन्होंने एक जनसभा को संबोधित करते हुए पाकिस्तान को कड़ा संदेश दिया।


उन्होंने कहा कि पाकिस्तान से आए आतंकियों ने हमारी बहनों-बेटियों का सिंदूर उजाड़ा था। हमने ऑपरेशन सिंदूर करके आतंकी ठिकानों को उजाड़ दिया। हमारे वीर जवानों ने पलक झपकते ही पाकिस्तान को घुटनों पर ला दिया। अभी कल ही देश और दुनिया ने देखा है, फिर एक पाकिस्तानी आतंकी ने रो-रो कर अपना हाल बताया है। उन्होंने कहा कि हमने ऑपरेशन सिंदूर करके आतंकी ठिकानों को उजाड़ दिया। हमारे वीर जवानों ने पलक झपकते ही पाकिस्तान को घुटनों पर ला दिया। कल ही देश और दुनिया ने देखा है कि फिर एक आंतकी ने रो रोकर अपना हाल बताया है। ये नया भारत है, ये किसी की परमाणु धमकियों से डरता नहीं है।


आज के आयोजन में नारी शक्ति का बहुत ध्यान रखा गया है- पीएम मोदी


प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “आज के आयोजन में नारी शक्ति का बहुत ध्यान रखा गया है। ये कार्यक्रम धार में हो रहा है परन्तु ये कार्यक्रम पूरे देश के लिए हो रहा है। पूरे देश में हो रहा है, पूरे देश की माताओं-बहनों के लिए हो रहा है। उन्होंने कहा कि आज ही के दिन देश ने सरदार पटेल की फौलादी इच्छा शक्ति का उदाहरण देखा था। भारतीय सेना ने हैदराबाद को अनेकों अत्याचारों से मुक्त कराकर, उनके अधिकारों की रक्षाकर भारत के गौरव को पुन: स्थापित किया था। देश की इतनी बड़ी उपलब्धि को, सेना के इतने बड़े शौर्य को कई दशक बीत गए, कोई याद करने वाला नहीं था, लेकिन आपने मुझे मौका दिया, हमारी सरकार ने 17 सितंबर की हैदराबाद की घटना को अमर ​कर दिया। हमने भारत के एकता के प्रतीक इस दिन को हैदराबाद लिबरेशन डे के रूप में मनाने की शुरुआत की है।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read