HomeUTTAR PRADESH5 साल की नौकरी में 1-1 करोड़ के कैश और गहने, युवा...

5 साल की नौकरी में 1-1 करोड़ के कैश और गहने, युवा अधिकारी घर से बरामद हुआ धन-दौलत का खजाना


Assam News: असम से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जिसने न केवल सरकारी तंत्र को हिला दिया है, बल्कि मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा तक को हैरान कर दिया। दरअसल, असम सिविल सेवा (ACS) की युवा अधिकारी नूपुर बोरा पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगे हैं। उनकी 5साल की नौकरी में उनके घर से लगभग 92लाख रुपये नकद, करीब 1करोड़ रुपये के सोने-चांदी-हीरे के गहने और कई अवैध संपत्तियां बरामद हुई हैं। यह संपत्ति उनकी आधिकारिक आय से सैकड़ों गुना अधिक बताई जा रही है, जिससे पूरे राज्य में सवाल उठने लगे हैं कि आखिर एक सर्किल ऑफिसर इतनी जल्दी ‘अमीर’ कैसे बन गई?


छापेमारी में खुला राज


बता दें, मुख्यमंत्री के विशेष सतर्कता सेल (विजिलेंस) ने सोमवार को गुवाहाटी के गोटानगर स्थित नूपुर बोरा के सरकारी आवास पर छापा मारा। इस दौरान टीम ने 92.50लाख रुपये नकद बरामद किए, जिनकी गिनती में ही अधिकारियों को घंटों लग गए। इसके अलावा, सोने, चांदी और हीरों से जड़े गहनों का ढेर मिला, जिसकी अनुमानित कीमत 1करोड़ रुपये से ज्यादा है।


लेकिन छापेमारी का दायरा यहीं सीमित नहीं रहा। बरपेटा जिले में बोरा द्वारा किराए पर लिए गए मकान से भी 10लाख रुपये नकद जब्त किए गए। कुल मिलाकर बरामद संपत्ति की कीमत 2करोड़ रुपये से ऊपर पहुंच गई है। विजिलेंस की एसपी रोजी कलिता ने पुष्टि की कि यह केवल शुरुआती कार्रवाई है और आगे की जांच में और भी खुलासे हो सकते हैं।


CM हिमंत ने क्या कहा?


इस मामले को संज्ञान में लेते हुए राज्य के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट किया। उन्होंने बताया कि नूपुर बोरा पिछले 6महीनों से निगरानी में थीं। उन्होंने आगे कहा ‘ऐसी घटनाएं असम की नौकरशाही के लिए कलंक हैं। हम भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर चल रहे हैं।


कौन हैं नूपुर बोरा?


बता दें, साल 2019 बैच की ACS अधिकारी नूपुर बोरा असम के बरपेटा जिले में सर्किल ऑफिसर के पद पर तैनात थीं। उनकी सेवा अवधि सिर्फ 5-6 साल की है, जिसमें उनकी आधिकारिक सैलरी करीब 10-15 लाख रुपये सालाना रही होगी। लेकिन जांच में सामने आया कि उनकी कुल संपत्ति इस आय से 400 गुना अधिक है। गुवाहाटी में उनके नाम पर कई अपार्टमेंट्स, बरपेटा में जमीनें और अन्य अचल संपत्तियां दर्ज हैं।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read