spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHPM मोदी के 75वें जन्मदिन पर महिलाओं और बच्चों को मिलेगा अनमोल...

PM मोदी के 75वें जन्मदिन पर महिलाओं और बच्चों को मिलेगा अनमोल तोहफा, सशक्त होगा हर परिवार

fok-media-samman-samaroh


PM Modi 75th Birthday: आज 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपना 75वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर केंद्र सरकार ने देशभर की महिलाओं और बच्चों के लिए एक अभूतपूर्व स्वास्थ्य अभियान की शुरुआत की घोषणा की है। यह पखवाड़ा ‘स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार’ अभियान के तहत 17 सितंबर से 02 अक्टूबर तक चलेगा, जो महिलाओं की स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने और बच्चों के पोषण स्तर को बेहतर करने पर केंद्रित होगा। यह अभियान न केवल महिलाओं को सशक्त बनाएगा, बल्कि उनके परिवारों, खासकर बच्चों को भी सीधा फायदा पहुंचाएगा।


‘स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार’ अभियान का उद्देश्य


स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, इस अभियान का मुख्य लक्ष्य महिलाओं और बच्चों की विशेष स्वास्थ्य जरूरतों को पूरा करना है। इस अभियान के तहत पूरे देश में 75 हजार स्वास्थ्य शिविर (हेल्थ कैंप) लगाए जाएंगे, जो आयुष्मान आरोग्य मंदिरों और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में आयोजित होंगे। इन शिविरों में महिलाओं का नियमित चेकअप, गर्भावस्था संबंधी सलाह, स्तन कैंसर और अन्य महिलाओं से जुड़ी बीमारियों की स्क्रीनिंग की जाएगी। साथ ही, बच्चों के लिए कुपोषण की जांच और टीकाकरण पर विशेष जोर दिया जाएगा।


इसके अलावा 17 सितंबर से सभी आंगनवाड़ी केंद्रों में ‘राष्ट्रीय पोषण माह’ की शुरुआत हो रही है। यहां महिलाओं और बच्चों को पौष्टिक आहार, स्वच्छता और स्वास्थ्य जागरूकता के बारे में जानकारी दी जाएगी। स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने निजी अस्पतालों से भी सहयोग की अपील की है, ताकि यह अभियान अधिक व्यापक बने। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इस अभियान से ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों की लाखों महिलाओं को लाभ मिलेगा, जो स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच में कमी का सामना करती रही हैं।


बच्चों को कैसे होगा फायदा?


अभियान का एक प्रमुख हिस्सा बच्चों के पोषण और स्वास्थ्य पर है। आंगनवाड़ी केंद्रों में चलने वाले पोषण माह में बच्चों को विटामिन-डी, आयरन और अन्य पोषक तत्वों की पूर्ति के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित होंगे। कुपोषण से जूझ रहे बच्चों की पहचान कर उन्हें तत्काल उपचार उपलब्ध कराया जाएगा। विशेषज्ञों का मानना है कि इससे बच्चों का शारीरिक और मानसिक विकास तेज होगा, जो लंबे समय में देश की उत्पादकता बढ़ाने में मददगार साबित होगा।


मध्य प्रदेश दौरे से होगी अभियान का शुभारंभ


बता दें, प्रधानमंत्री मोदी आज मध्य प्रदेश के धार जिले के भैंसोला गांव में पहुंचेंगे, जहां वे इस अभियान का शुभारंभ करेंगे। यहां वे किसानों और महिलाओं से मुलाकात करेंगे। इसके साथ ही, 2150 एकड़ में फैले ‘पीएम मित्र पार्क’ का शिलान्यास भी करेंगे। यह पार्क कपास आधारित उद्योगों पर केंद्रित होगा, जो 6 लाख किसानों को रोजगार और आर्थिक मजबूती प्रदान करेगा। महिलाओं के लिए ‘एक बगिया मां के नाम’ योजना के तहत एक सहायता समूह की महिला को पौधा भेंट किया जाएगा, जो पर्यावरण संरक्षण और महिला सशक्तिकरण को जोड़ेगा।

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular