HomeUTTAR PRADESHPM Modi Rally: असम में PM मोदी की हुंकार, बोले

PM Modi Rally: असम में PM मोदी की हुंकार, बोले


PM Modi Rally In Assam: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस समय असम के दौरे पर है। जहां उन्होंने गुवाहाटी रिंग रोड परियोजना की आधारशिला रखी। उन्होंने दरांग मेडिकल कॉलेज और अस्पताल, एक जीएनएम स्कूल और बीएससी नर्सिंग कॉलेज का उद्घाटन भी किया। इस दौरान PM मोदी ने दरांग में एक जनसभा को संबोधित किया। जहां उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर पर बात करते हुए कहा कि मां कामाख्या के आशीर्वाद से हमें सफलता मिली। इसके अलावा पीएम मोदी अपनी दिवंगत मां हीराबेन मोदी की तस्वीर देखते हुए भावुक हो गए। विपक्ष द्वारा हाल ही में उनकी मां पर की गई टिप्पणियों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि ‘मां चली गईं, फिर भी उन्हें निशाना बनाया जा रहा है। 


बता दें, पीएम मोदी का यह दो दिवसीय असम दौरा 13 सितंबर को शुरू हुआ, जहां उन्होंने प्रसिद्ध गायक भूपेन हजारिका को श्रद्धांजलि दी। वहीं, आज रविवार 14 सितंबर को उन्होंने 18,530 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया, जिसमें ब्रह्मपुत्र नदी पर नया पुल और स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार शामिल है।


साल 1962 में हुए चीन के साथ युद्ध


असम की जनता को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने साल 1962 में चीन के साथ हुए युद्ध का जिक्र किया। उन्होंने कहा इस युद्ध के बाद पंडित नेहरू ने जो बयान दिया था, उसे आज भी उत्तर पूर्व के लोग नहीं भूल पाए हैं। उत्तर पूर्व के लोगों के घाव आज भी नहीं भरे हैं। उस घाव पर कांग्रेस की वर्तमान पीढ़ी भी नमक छिड़कने का काम कर रही है। उन्होंने कांग्रेस पर भी जमकर निशाना साधा।


‘मैं भगवान शिव का भक्त हूं…


प्रधानमंत्री आगे कहते है ‘आमतौर पर मुझे कितनी भी गाली दें, मैं भगवान शिव का भक्त हूं, सारा जहर निगल जाता हूं लेकिन जब किसी और का अपमान होता है, तो मैं चुप नहीं रह सकता।’

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read