HomeUTTAR PRADESHटाटा स्टील के अधिकारी का हत्यारोपी मुठभेड़ में ढेर, सब इंस्पेक्टर भी...

टाटा स्टील के अधिकारी का हत्यारोपी मुठभेड़ में ढेर, सब इंस्पेक्टर भी घायल

गाजियाबाद: टाटा स्टील के बिजनेस हेड (Tata Steel Business Head) विनय त्यागी (Vinay Tyagi) की हत्या के एक आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ (Encounter) में ढेर कर दिया है। गाजियाबाद में हुए इस मुठभेड़ में बदमाश अक्की उर्फ दक्ष घायल हो गया, जिसके बाद अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। वहीं, एक सब इंस्पेक्टर गंभीर रूप से घायल हो गए।

दरअसल, पिछले दिनों गाजियाबाद के शालीमार गार्डन इलाके में टाटा स्टील (Tata Steel) के बिजनेस हेड विनय त्यागी (Vinay Tyagi)  की हत्या कर दी गई थी। उनका शव साहिबाबाद क्षेत्र के राजेंद्र नगर इलाके में नाले में मिला था। इस मामले में पुलिस का कहना है कि विनय त्यागी की हत्या लूट के बाद की गई थी।

ट्रांस हिंडन डीसीपी ने बताया कि आज 10 मई 2024 को थाना साहिबाबाद क्षेत्र में पुलिस और दो बाइक सवार बदमाशों के बीच मुठभेड़ की सूचना मिली। मुठभेड़ के दौरान एक आरोपी और एक सब इंस्पेक्टर गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, एक बाइक सवार बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।

घायल सब इंस्पेक्टर और आरोपी को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल में इलाज के दौरान आरोपी की मौत हो गई है। गाजियाबाद पुलिस के अनुसार, चेकिंग के दौरान जब पुलिस ने बाइक सवार बदमाशों को रोका तो आरोपियों ने पुलिस टीम पर गोली चला दी। आरोपी दक्ष दिल्ली के सीलमपुर का रहने वाला था। बताया जा रहा है कि मुठभेड़ (Encounter) में ढेर हुए बदमाश दक्ष ने 3 मई की रात विनय त्यागी (Vinay Tyagi) के साथ लूट के बाद हत्या कर दी थी। आरोपी के पास से एक लूटा हुआ मोबाइल फोन व एक अवैध असलहा बरामद किया गया है।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read