spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHसीएम नायब सैनी ने पंजाब के लिए राहत सामग्री के 20 ट्रैकों...

सीएम नायब सैनी ने पंजाब के लिए राहत सामग्री के 20 ट्रैकों को हरी झंडी देकर किया रवाना, कहा- बहुत सारे परिवार प्रभावित हुए हैं

fok-media-samman-samaroh


HARYANA NEWS: हरियाणा के कुरूक्षेत्र में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंजाब के लिए राहत सामग्री पहुंचाने काम कर रहे हैं। इस पर सीएम सैनी ने कहा, “पंजाब, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर में जो प्राकृतिक आपदा आई है। बहुत सारे परिवार प्रभावित हुए हैं। कई गांव बाढ़ के शिकार हुए हैं। आम लोगों पर दिक्कत आई है। हरियाणा के लोगों ने पंजाब की बाढ़ आपदा में लगातार राहत सामग्री पहुंचाने का काम किया।


सीएम नायब सैनी ने कहा कि भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं, सामाजिक संस्थाएं मिलकर पंजाब के लोगों की मदद करने के लिए निरंतर राहत सामग्री पहुंचाने का काम कर रहे हैं। आज कुरुक्षेत्र से राहत सामग्री लेकर 21 ट्रक पंजाब जाएंगे। हमने हरियाणा की तरफ से बाढ़ पीड़ितों की राहत के लिए पंजाब को 5 करोड़ रुपए, जम्मू-कश्मीर को 5 करोड़ रुपए और हिमाचल प्रदेश को 5 करोड़ रुपए तुरंत सहायता के रूप में भेजने का काम किया है।


20 वाहनों में खाद्य सामग्री पंजाब के प्रभावित लोगों को भेजी गई हैसीएम सैनी


मुख्यमंत्री ने कहा कि शहर की सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं, भाजपा संगठन व जिला प्रशासन के सहयोग से राहत सामग्री एकत्रित की गई है। सभी के सांझे प्रयासों से अलग-अलग प्रकार की खाद्य सामग्री, पशुओं के लिए चारा, दवाईयां व अन्य जरूरी सामान को लेकर लगभग 20 वाहनों में खाद्य सामग्री पंजाब के प्रभावित लोगों को भेजी गई है।

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular