spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHहिमाचल में आपदा प्रभावित क्षेत्रों का पीएम मोदी ने किया हवाई सर्वेक्षण,...

हिमाचल में आपदा प्रभावित क्षेत्रों का पीएम मोदी ने किया हवाई सर्वेक्षण, 1,500 करोड़ की सहायता का किया ऐलान

fok-media-samman-samaroh


PM Modi in Himachal: हिमाचल प्रदेश के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का पीएम मोदी ने हवाई सर्वेक्षण किया। प्रदेश में सबसे ज्यादा मंडी और कुल्लू के क्षेत्र बुरी तरह प्रभावित प्रभावित हुए। वहीं, प्रधानमंत्री ने बाढ़ प्रभावित राज्य के लिए ₹1,500 करोड़ की सहायता की घोषणा की। साथ ही उन्होंने हिमाचल के लोगों को हर संभव मदद का भरोसा दिया।


पीएम मोदी ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर एक वीडियो को पोस्ट करते हुए लिखा कि ‘हिमाचल प्रदेश में बाढ़ और भूस्खलन से हुए नुकसान का आकलन करने के लिए हवाई सर्वेक्षण किया। हम इस कठिन समय में लोगों के साथ मजबूती से खड़े हैं और प्रभावित लोगों को निरंतर सहायता सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।


त्रासदी से हुआ नुकसान मन को व्यथित करने वाला है- पीएम मोदी


वहीं, पीएम मोदी ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में भारी बाढ़ और लैंडस्लाइड से प्रभावित कुछ लोगों से बातचीत की। उनकी पीड़ा के साथ ही त्रासदी से हुआ नुकसान मन को व्यथित करने वाला है। खराब मौसम का संकट झेल रहे हर व्यक्ति तक राहत और सहायता पहुंचे, इसके लिए हम पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं।


आपको बता दें कि जून महीने से 8 सितंबर तक हिमाचल में जबरदस्त बारिश हुई। जिसकी वजह से प्रदेश में 4,122 करोड़ रुपये अधिक का नुकासान हुआ है। साथ में 300 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। 

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular