HomeUTTAR PRADESHनोएडा एयरपोर्ट के आसपास की जमीन को लेकर YEIDA का बड़ा फैसला,...

नोएडा एयरपोर्ट के आसपास की जमीन को लेकर YEIDA का बड़ा फैसला, 20 KM में बिल्डिंग पर ब्रेक, प्रॉपर्टी की कीमतें भरेंगी उड़ान!


Property Near Noida Airport: यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (YEIDA) ने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के 20किलोमीटर दायरे में निर्माण पर सख्त नियम लागू कर दिए हैं। अब इस इलाके में कोई भी नई बिल्डिंग बिना एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) के दिशा-निर्देशों के नहीं बनेगी।


YEIDA के सीईओ आरके सिंह ने बताया कि उड़ान मार्ग को सुरक्षित रखने के लिए AAI के नियमों को लागू किया गया है। AAI का कलर-कोडेड ज़ोनिंग मैप जल्द ही लागू होगा, और पूरे क्षेत्र का सर्वे कराने के लिए एक विशेषज्ञ कंसलटेंट भी नियुक्त किया जाएगा। इसका मकसद है कि हवाई यातायात में कोई बाधा न आए। ये नियम न सिर्फ सुरक्षा बढ़ाएंगे, बल्कि इलाके की प्रॉपर्टी डायनामिक्स को भी बदल देंगे।


रियल एस्टेट में हलचल, मौजूदा प्रोजेक्ट्स की चमक बढ़ी


इस फैसले से रियल एस्टेट मार्केट में बड़ा बदलाव आएगा। 20किलोमीटर के दायरे में नई प्रॉपर्टी की सप्लाई सीमित होगी, जिससे मांग बढ़ने पर जमीन और प्रॉपर्टी की कीमतें आसमान छू सकती हैं। जिन बिल्डरों ने पहले से मंजूर प्रोजेक्ट्स पूरे कर लिए हैं, उनकी प्रॉपर्टी अब ‘प्रीमियम’ मानी जाएगी। ये प्रोजेक्ट्स ऊंचे दामों पर बिक सकते हैं, जिससे मौजूदा मालिकों और डेवलपर्स को तगड़ा मुनाफा होगा। खासकर आवासीय और व्यावसायिक परियोजनाओं को फायदा होगा, क्योंकि सीमित सप्लाई से उनकी वैल्यू बढ़ेगी। ये इलाका अब निवेशकों के लिए और आकर्षक हो गया है, लेकिन नए नियमों ने गेम को और टफ कर दिया है।


निवेशकों के लिए चुनौती, बिल्डरों की योजना में ट्विस्ट


नए निवेशकों और बिल्डरों के लिए ये फैसला टेंशन बढ़ाने वाला है। अब जमीन या प्लॉट खरीदने वालों को AAI के नियमों का सख्ती से पालन करना होगा। नक्शा पास कराने की प्रक्रिया में समय लगेगा, क्योंकि हर प्रोजेक्ट की बारीकी से जांच होगी। कई बिल्डरों ने इस क्षेत्र में बड़ी हाउसिंग और कॉमर्शियल परियोजनाओं की योजना बनाई थी, लेकिन अब उन्हें अपने प्लान को नए नियमों के हिसाब से ढालना होगा। इससे प्रोजेक्ट्स में देरी हो सकती है। कुल मिलाकर, ये नियम मौजूदा प्रॉपर्टी वालों के लिए जैकपॉट है, लेकिन नए खिलाड़ियों के लिए रास्ता थोड़ा पेचीदा हो गया है।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read