HomeUTTAR PRADESHमोदी-ट्रंप की दोस्ती पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव का तंज,बोले- दोस्ती मोदी...

मोदी-ट्रंप की दोस्ती पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव का तंज,बोले- दोस्ती मोदी सत्ता में की वजह से है…


Akhilesh Yadav on INDIA-USA Relations: समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शनिवार को कन्नौज में पत्रकारों से बातचीत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच “दोस्ती” के बयान पर तंज कसा। अखिलेश ने कहा कि यह दोस्ती भारत-अमेरिका के मजबूत रिश्तों से ज्यादा मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों और भाजपा की सत्ता पर निर्भर है।


अखिलेश ने जोर देकर कहा कि अमेरिका के साथ संबंधों को मजबूत रखना जरूरी है, क्योंकि यह देश व्यापार, तकनीक, शिक्षा और स्वास्थ्य में वैश्विक नेतृत्व करता है। अखिलेश ने अमेरिका को पूंजीवाद की राजधानी बताते हुए कहा कि वहां मेहनत और सपनों को हकीकत में बदलने की संस्कृति है, जिसका भारत को फायदा उठाना चाहिए।


चीन पर सवाल, पड़ोसियों से सतर्कता की सलाह


अखिलेश ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत की स्थिति को लेकर भी अपनी राय रखी और चीन पर निशाना साधा। हाल की “ऑपरेशन सिंदूर” घटना का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि चीन की सीमा पर नजर और पाकिस्तान को समर्थन चिंता का विषय है।


बिना सीधे पीएम मोदी की चीन यात्रा का जिक्र किए, उन्होंने कहा कि पड़ोसियों से अच्छे रिश्ते जरूरी हैं, लेकिन सीमा पर कब्जे की कोशिश करने वालों से सतर्क रहना होगा। अखिलेश ने सरकार को सलाह देने से इनकार करते हुए भी राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए चौकसी पर जोर दिया।


अर्थव्यवस्था और भारतीय छात्रों की चिंता


सपा प्रमुख ने भारत की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने की वकालत की ताकि वैश्विक मंच पर देश की स्थिति और सशक्त हो। उन्होंने कहा कि अमेरिका के साथ व्यापारिक रिश्ते महत्वपूर्ण हैं, जहां 8 लाख भारतीय छात्र पढ़ रहे हैं, जिनमें कई गुजरात से हैं।


अखिलेश ने उम्मीद जताई कि अमेरिका में प्रभावशाली पदों पर बैठे भारतीय मूल के लोग भारत-अमेरिका रिश्तों को नुकसान से बचाएंगे। यह बयान ट्रंप के उस कथन के जवाब में आया, जिसमें उन्होंने मोदी को “महान” बताते हुए व्यापारिक तनाव पर असंतोष जताया था, जिसके जवाब में पीएम मोदी ने उनकी भावनाओं की सराहना की थी।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read