HomeUTTAR PRADESHविवाद के दौरान चली गोली, गोली लगने से मासूम की गई जान;...

विवाद के दौरान चली गोली, गोली लगने से मासूम की गई जान; इलाके में फैली सनसनी


Unnao Crime: उत्तर प्रदेश के उन्नाव में गंगाघाट थाना क्षेत्र में रविवार देर रात हुई फायरिंग की घटना में 10 वर्षीय मासूम की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। परिजनों के हंगामे और आरोपों के बीच पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।


बता दें कि गगनी खेड़ा निवासी सोनू का 10 वर्षीय बेटा अजीत रविवार रात को मोहल्ले में चल रहे विवाद को देखने गया था। बताया जा रहा है कि मोहल्ले में पिछले एक सप्ताह से एक युवती को लेकर दो पक्षों के बीच लगातार तनातनी बनी हुई थी। आए दिन गाली-गलौज और फायरिंग की घटनाएं हो रही थीं। रविवार की रात विवाद एक बार फिर बढ़ गया और देखते ही देखते फायरिंग शुरू हो गई। इसी दौरान जिज्ञासा वश अजीत भी घटनास्थल की ओर चला गया। तभी अचानक चली गोली उसे लग गई और वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा।


जांच में जुटी पुलिस


घायल अजीत को परिजन तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मासूम की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। अजीत के पिता सोनू ने आरोप लगाया कि विवाद के दौरान फायरिंग की गई, जिसमें उसका बेटा गोली लगने से मारा गया है। उन्होंने यह भी कहा कि अजीत के शरीर पर चाकू का घाव भी पाया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही गंगाघाट कोतवाली प्रभारी निरीक्षक पी.के. मिश्रा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और छानबीन शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल से कुछ साक्ष्य जुटाए हैं। साथ ही मृतक के परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है और विवाद में शामिल लोगों की तलाश की जा रही है।


इलाके में तनाव की स्थिति


फिलहाल, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मासूम की मौत से पूरे मोहल्ले में शोक और गुस्से का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि मोहल्ले में कई दिनों से तनाव बना हुआ था लेकिन पुलिस ने समय रहते कड़ी कार्रवाई नहीं की, जिससे यह हादसा हुआ। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच के बाद दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं, मृतक अजीत के घर मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।


 

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read