spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHSunday के दिन भी जमकर बरसेंगे बादल, दिल्ली-NCR समेत इन राज्यों में...

Sunday के दिन भी जमकर बरसेंगे बादल, दिल्ली-NCR समेत इन राज्यों में होगी भारी बारिश; IMD का अलर्ट जारी

fok-media-samman-samaroh


Weather Update: भारत के कई हिस्सों में मानसून ने एक बार फिर जोर पकड़ लिया है। IMD ने दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश समेत कई राज्यों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। यह अलर्ट 31 अगस्त 2025 तक प्रभावी है, जिसमें कुछ क्षेत्रों में अत्यधिक से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई गई है।


दिल्ली-NCR में भारी बारिश और जलभराव की स्थिति


दिल्ली-NCR में शुक्रवार 29 अगस्त को हुई भारी बारिश ने सड़कों पर जलभराव और यातायात जाम की स्थिति पैदा कर दी। दिल्ली के प्रमुख इलाकों जैसे प्रगति मैदान, डिफेंस कॉलोनी, प्रीत विहार, मथुरा रोड, और डीएनडी फ्लाईवे पर पानी भरने से यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ। जिसके बाद मौसम विभाग ने दिल्ली के पूर्वी, उत्तर-पूर्वी, दक्षिण-पूर्वी और मध्य हिस्सों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जबकि अन्य हिस्सों में येलो अलर्ट प्रभावी है। वहीं, नोएडा और गाजियाबाद के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है, जहां अत्यधिक भारी बारिश की संभावना है।


इसी के साथ IMD 31 अगस्त को दिल्ली में हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज-चमक और बिजली गिरने की संभावना है। अधिकतम तापमान 32-34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24-26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। तो वहीं, यमुना नदी का जलस्तर भी खतरे के निशान (204.43 मीटर) के करीब पहुंच गया है, जिसके कारण प्रशासन सतर्क है।


उत्तर प्रदेश में रेड और ऑरेंज अलर्ट


उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। गौतम बुद्ध नगर और गाजियाबाद में रेड अलर्ट है, जबकि बहराइच, बलरामपुर, बिजनौर, लखीमपुर खीरी, मुजफ्फरनगर, पीलीभीत, सहारनपुर, शाहजहांपुर और श्रावस्ती जैसे जिलों में ऑरेंज अलर्ट प्रभावी है। मौसम विभाग ने अगले 2-3 घंटों में इन क्षेत्रों में भारी बारिश की चेतावनी दी है।


बिहार में भारी बारिश और बाढ़ का खतरा


बिहार में भी मॉनसून सक्रिय है और कई जिलों में भारी से अत्यधिक भारी बारिश की संभावना है। पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, और पश्चिमी चंपारण जैसे जिले बाढ़ की चपेट में हैं, जहां नदियों का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर बह रहा है। मौसम विभाग ने बिहार के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जिसमें मध्यम से भारी बारिश के साथ बिजली गिरने की चेतावनी दी गई है। राज्य सरकार ने जिला प्रशासनों को सतर्क रहने और बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने का निर्देश दिया है।


मुंबई में जलभराव की स्थिति


महाराष्ट्र खासकर मुंबई और आसपास के इलाकों में भारी बारिश ने जनजीवन को प्रभावित किया है। मुंबई में रेड अलर्ट जारी किया गया है, और कई इलाकों में जलभराव और भूस्खलन की घटनाएं सामने आई हैं। मौसम विभाग ने कोंकण, गोवा, और मध्य महाराष्ट्र में भारी से अत्यधिक भारी बारिश की चेतावनी दी है। मुंबई में यातायात और उड़ानें प्रभावित हुई हैं, और प्रशासन ने लोगों से घरों में रहने की सलाह दी है।


उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में बारिश 


उत्तराखंड में भारी बारिश और भूस्खलन के कारण बद्रीनाथ, गंगोत्री, और यमुनोत्री राजमार्ग बंद हैं। मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। अगले दो दिनों तक भारी बारिश की संभावना है। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश के कुल्लू, मंडी, हमीरपुर, और बिलासपुर जैसे जिलों में लगातार बारिश से सड़कें बंद हैं। ब्यास नदी में बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। रेड और ऑरेंज अलर्ट प्रभावी हैं।

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular