HomeUTTAR PRADESHबीस साल के शेरा गुर्जर ने जीता डुमरिया दंगल का सबसे बड़ा...

बीस साल के शेरा गुर्जर ने जीता डुमरिया दंगल का सबसे बड़ा इनाम, सुमित खरखरी को दी मात


Rajasthan News: राजस्थान के रुदावल थाना क्षेत्र के ग्राम डुमरिया में आयोजित प्रसिद्ध दंगल में इस वर्ष भी देशभर के पहलवानों ने अपने दांव-पेंच आजमाए। राजस्थान के अलावा दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और पंजाब से आए नामी पहलवानों ने इस प्रतिष्ठित दंगल में भाग लिया। दंगल में 11 सौ से लेकर 1 लाख 41 हजार रुपये तक की कुल 132 कुश्तियां कराई गईं। इनमें से कई मुकाबले निजी स्तर पर भी आयोजित किए गए, जिनमें भारी उत्साह देखने को मिला।


दंगल की आखिरी और सबसे बड़ी कुश्ती 1 लाख 41 हजार रुपये की रही, जिसमें मात्र 20 वर्ष के शेरा गुर्जर फतेहाबाद ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सुमित खरखरी नोएडा को हराकर खिताब अपने नाम किया। युवा शेरा की इस जीत ने दंगल में उपस्थित दर्शकों को रोमांचित कर दिया और वह रातोंरात इलाके का नया स्टार बन गया।इससे पहले, दंगल की दूसरी सबसे बड़ी कुश्ती 1 लाख 11 हजार रुपये की स्थानीय बयाना विधायक ऋतु बनावत के सौजन्य से कराई गई। दंगल का समापन शांतिपूर्ण ढंग से हुआ। सीओ सर्किल नीरज भारद्वाज, थानाधिकारी बालकृष्णऔर ASI घनश्याम ने मौके पर सुरक्षा और व्यवस्था को संभाला।


डुमरिया दंगल, जो कि टोडा वाले बाबा के नाम से जाना जाता है, क्षेत्रीय संस्कृति और ग्रामीण खेल भावना का प्रतीक बन चुका है। हर वर्ष की तरह इस बार भी दंगल ने पहलवानों और कुश्ती प्रेमियों के दिलों में एक खास जगह बनाई।


 

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read