HomeUTTAR PRADESHबाढ़ के कारण रेल यातायात बाधित, 24 घंटे से जम्मू के इस...

बाढ़ के कारण रेल यातायात बाधित, 24 घंटे से जम्मू के इस स्टेशन में फंसे 1500 यात्री


Train Stuck On Station: जम्मू में बारिश और बाढ़ की वजह से रेल यातायात पूरी तरह बाधित नजर आ रहा है, जिससे इस रेल रूट पर सफर करने वाले हजारों यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जम्मू और कटरा के बीच मनवाल रेलवे स्टेशन पर एक यात्री ट्रेन बीते 24 घंटे से फंसी हुई है और इसमें यात्रा कर रहे लगभग 1500 यात्रियों को स्टेशन पर ही रुकना पड़ा।


ये ट्रेन सबसे ज्यादा प्रभावित


जम्मू में भारी बारिश के कारण सबसे ज्यादा प्रभावित जम्मू-कटरा रेल मार्ग हुआ है और ट्रैक क्षतिग्रस्त होने के कारण कई ट्रेनों को रोका गया है। इस बीच ट्रेन नंबर 16031 अंडमान एक्सप्रेस पिछले 24 घंटे से फंसी हुई है। ये ट्रेन चेन्नई सेंट्रल से माता वैष्णो देवी कटरा तक चलने वाली ट्रेन है, जो लगभग 2882 किलोमीटर का सफर 53 घंटे के आस-पास तय करते हुए कटरा पहुंचती है, लेकिन ये मनवाल स्टेशन पर फंस गई और बारिश के बीच यात्री इस स्टेशन पर ही रुकने को मजबूर हैं।


रेस्क्यू ऑपरेशन में परेशानी


दरअसल, अंडमान एक्सप्रेस को माता वैष्णो देवी रेल रूट पर स्थित मनवाल स्टेशन पर कल दोपहर 12 बजे रोका गया था और इसे यहां फंसे हुए पिछले 24 घंटे से ज्यादा का समय हो चुका है। ट्रैक पर अचानक बोल्डर गिरने की वजह से ये स्थिति पैदा हुई और ट्रैक पूरी तरह से बाधित हो गया। सबसे बड़ी बात ये है कि भारी बारिश की वजह से ट्रैक के आस-पास सड़क भी उखड़ गई है, जिसके चलते रेस्क्यू ऑपरेशन में भी परेशानी आ रही है।


रेलवे कर रहा यात्रियों की मदद


उत्तर रेलवे की ओर से अंडमान एक्सप्रेस में यात्रा कर रहे 1500 यात्रियों की परेशानी कम करने के लिए ट्रैक को सुचारू करने की कोशिश के साथ ही यात्रियों के लिए भोजन-पानी की भी व्यवस्था की जा रही है। रेलवे द्वारा उठाए गए कदम की बात करें तो स्थानीय गैर सरकारी संगठनों और नागरिक समाज के साथ मिलकर स्थानीय RPF/GRP उनकी मदद के लिए भोजन-पानी की व्यवस्था कर रहे हैं। 

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read