HomeUTTAR PRADESHसेल्फी के जूनून ने छीन ली कई जिंदगियां, चपेट में सबसे ज्यादा...

सेल्फी के जूनून ने छीन ली कई जिंदगियां, चपेट में सबसे ज्यादा भारतीय; जानें कैसे बनी लोगों के लिए काल?


People Craze For Selfies: आज के डिजिटल युग में सेल्फी लेना एक सामान्य बात बन चुकी है। सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें साझा करने का चलन इतना बढ़ गया है कि लोग इसके लिए अपनी जान तक जोखिम में डाल रहे हैं। हाल के आँकड़ों के अनुसार, भारत में सेल्फी लेने के दौरान होने वाली मौतों की संख्या दुनिया में सबसे ज्यादा है। यह चिंताजनक स्थिति न केवल व्यक्तिगत लापरवाही को दर्शाती है, बल्कि सामाजिक और सांस्कृतिक कारकों की ओर भी इशारा करती है।


भारत में सेल्फी से होने वाली मौत के आँकड़े


हाल के एक अध्ययन के अनुसार, मार्च 2014से मई 2025तक भारत में सेल्फी से संबंधित 271हादसे दर्ज किए गए, जिनमें 214लोगों की मौत हुई और 57लोग घायल हुए। यह आँकड़ा वैश्विक स्तर पर सेल्फी से होने वाली कुल घटनाओं का 42.1%है, जो भारत को इस मामले में सबसे खतरनाक देश बनाता है। तो वहीं, अमेरिका और रूस जैसे देशों में ऐसी घटनाएँ भारत की तुलना में काफी कम हैं। एक रिपोर्ट की मानें तो पाकिस्तान में इस दौरान केवल 16मौतें हुईं, जबकि ऑस्ट्रेलिया में 13मौतें और 2लोग घायल हुए।


सेल्फी से होने वाली मौत के कारण


लोग अक्सर खतरनाक स्थानों पर सेल्फी लेने की कोशिश करते हैं। जैसे ऊँची इमारतों की छत, पहाड़ों की चोटियाँ या तेज़ बहाव वाली नदियाँ। ऐसे स्थानों पर संतुलन खोने हादसे का शिकार होने का खतरा ज्यादा रहता है। इसके अलावा सेल्फी लेते समय लोग अपने आसपास के खतरों पर ध्यान नहीं देते। जैसे – रेलवे ट्रैक पर सेल्फी लेते समय ट्रेन की आवाज़ न सुनना या सड़क पर गाड़ियों को नज़रअंदाज़ करना घातक साबित हो सकता है।


सोशल मीडिया के दवाब की वजह से भी लोग ‘परफेक्ट’ तस्वीर की चाह में असुरक्षित कदम उठाते हैं। वायरल होने की लालसा अक्सर सुरक्षा को पीछे छोड़ देती है। इसके साथ ही जानवरों के साथ सेल्फी लेने का चलन ने भी मौतों की संख्या बढ़ती जा रही है। ब्राजील का पेड्रा दा गाविया, जो दुनिया के सबसे खतरनाक सेल्फी पॉइंट्स में से एक माना जाता है, ऐसी जगह है जहाँ कोई सुरक्षा रेलिंग नहीं है और लोग 844 मीटर की ऊँचाई से गिर सकते हैं। इसके अलावा कई बार लोग सेल्फी लेने में इतने मशगूल हो जाते हैं कि वे अपने आसपास के खतरे को नजरअंदाज कर Oldest first

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read