spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHपति ने किए गर्भवती पत्नी के टुकरे-टुकरे, मृतका के देवर ने कराया...

पति ने किए गर्भवती पत्नी के टुकरे-टुकरे, मृतका के देवर ने कराया केस दर्ज

fok-media-samman-samaroh


Telangana Crime News: तेलंगाना के मेडचल जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला की उसके पति ने बेरहमी से हत्या कर दी। महिला गर्भवती थी। हत्या के बाद पति ने उसके शव के टुकड़े-टुकड़े कर दिए। फिर शव के कुछ टुकड़े छुपा दिए और कुछ नदी में बहा दिए। मृतक महिला की पहचान स्वाति उर्फ ​​ज्योति (उम्र 22) के रूप में हुई है। वहीं मृतक महिला के आरोपी पति का नाम महेंद्र रेड्डी है।


इस मामले में पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में ले लिया। ज्योति को घर से भागकर महेंद्र ने उससे शादी कर ली थी। दोनों मेडिपल्ली के बोडुप्पल स्थित एक किराए के मकान में रहते थे। ये जोड़ा एक महीने पहले बोडुप्पल आया था। मृतका विकाराबाद जिले के मूल निवासी थी और महेंद्र भी विकाराबाद जिले के मूल निवासी है।


पड़ोसियों ने दी पुलिस को सूचना


महेंद्र रेड्डी कैब चलाता था। बताया जा रहा है कि घरेलू विवाद के चलते उसने अपनी गर्भवती पत्नी की हत्या की हत्या कर दी। पड़ोसियों ने घर से कुछ आवाजें सुनीं और कुछ मिनट बाद अंदर गए तो देखा कि स्वाति का शव टुकड़ों में कटा हुआ और एक बैग में रखा हुआ था। इसके बाद पड़ोसियों ने पुलिस को इस घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और महेंद्र को हिरासत में ले लिया।


मृतका के देवर ने दर्ज कराया केस


पुलिस को संदेह है कि उसने अपनी पत्नी की हत्या कर शव के टुकड़े-टुकड़े किए। इसके बाद शव को एक बैग में रखा और उसे ठिकाने लगाने के लिए मौके का इंतजार कर रहा था। फिलहाल मृतका के देवर की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच की जा रही है। 

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular