spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHDelhi Metro एक बार बना मनोरंजन का साधन, ट्रेन में मल्ल युद्ध...

Delhi Metro एक बार बना मनोरंजन का साधन, ट्रेन में मल्ल युद्ध करती दिखीं महिलाएं

fok-media-samman-samaroh


Delhi Metro Fight: दिल्ली मेट्रो से जुड़ी आए दिन अजीबो-गरीब घटना सामने आए दिन सामने आते रहते हैं। आजकल मेट्रो लोगों के मनोरंजन का भी साधन बनता जा रहा है। मेट्रो में लोगों को प्रैंक, डांस, कपल्स के बीच रोमांस ही नहीं बल्कि लड़ाई के वीडियो भी देखने को मिलते हैं। एक बार फिर सोशल मीडिया पर दिल्ली मेट्रो में दो महिलाओं के बीच हुई लड़ाई का वीडियो सामने आया है।


मेट्रो की सीट पर लड़ती दिखीं महिला


इस वीडियो को घर के कलेश के कैप्शन के साथ एक यूजर ने शनिवार, 23 अगस्त को सोशल मीडिया पर शेयर किया था। इसके बाद से ही वीडियो काफी वायरल हो रहा है। दिल्ली मेट्रो के वायरल हो रहे इस वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि दो महिला यात्री एक दूसरे से जमकर मारपीट कर रही हैं। दोनों एक खाली सीट के लिए लड़ाई करते हुए नजर आ रही हैं। इस वीडियो में देखकर ऐसा लग रहा है कि मेट्रो में ज्यादा लोग नहीं हैं। किसी यात्री ने इस वीडियो को रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर शेयर किया है।


हालांकि, वीडियो में यह पता नहीं चल पा रहा है कि यह किस लाइन की मेट्रो है। वीडियो को देखकर लग रहा है कि मेट्रो का डिब्बा काफी हद तक खाली है और दो महिलाएं एक दूसरे के बाल खींचते हुए लड़ रही हैं। वीडियो की शुरुआत में एक महिला सीट पर लेटी हुई नजर आ रही है और दूसरी महिला उसके ऊपर गुस्से से चढ़ते हुए दिख रही हैं। दोनों ही एक दूसरे के बाल खींचते हुए दिखाई दे रही हैं।  

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular