HomeUTTAR PRADESHपीलीभीत में तेज रफ्तार ने बरपाया कहर, कार-टेंपो की टक्कर ने छीनी...

पीलीभीत में तेज रफ्तार ने बरपाया कहर, कार-टेंपो की टक्कर ने छीनी 5 लोगों की जिंदगी; कई जख्मी


Pilibhit Road Accident: उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले में शनिवार 23अगस्त को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। जहानाबाद थाना क्षेत्र के विशेन गांव के पास हरिद्वार नेशनल हाईवे पर एक तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर कार और टेंपो की आमने-सामने टक्कर हो गई। जिसमें पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए। यह हादसा इतना भयावह था कि टेंपो बुरी तरह क्षतिग्रस्त होकर खाई में जा गिरा।


कैसे हुआ ये हादसा?


जानकारी के अनुसार, टेंपो सवारियों को लेकर अमरिया की ओर जा रहा था। जब सामने से आ रही तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर कार ने इसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि टेंपो पलटकर खाई में जा गिरा और कार के सभी एयरबैग खुल गए। हादसे में टेंपो में सवार एक बच्चे सहित पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में एक महिला, एक पुरुष और टेंपो चालक शामिल हैं। तो वहीं, घायलों में दो बच्चे, एक महिला और एक पुरुष हैं। जिनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।


पुलिस की त्वरित कार्रवाई


दूसरी तरफ, हादसे की सूचना मिलते ही जहानाबाद थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। जिसके बाद वहां मौजूद लोगों की की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। इसके बाद घायलों को तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां गंभीर रूप से घायल दो लोगों को हायर मेडिकल सेंटर रेफर किया गया। पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए मोर्चरी भेजा और मामले की जांच शुरू कर दी है। घटनास्थल पर मौजूद लोगों के अनुसार, कार की रफ्तार इतनी तेज थी, जिस वजह से यह हादसा हुआ। 

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read