HomeUTTAR PRADESHबिहार में मदरसा शिक्षकों ने किया नीतीश कुमार के खिलाफ जमकर हंगामा,...

बिहार में मदरसा शिक्षकों ने किया नीतीश कुमार के खिलाफ जमकर हंगामा, सीएम के सामने लहराए पर्चे


Bihar Madrasa News: बिहार की राजधानी पटना में मदरसा शिक्षा बोर्ड की तरफ से एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस समारोह में सीएम नीतीश कुमार भी शामिल हुए। इसी आयोजन के दौरान प्रतिभागियों के एक ग्रुप ने सीएम नीतीश कुमार को कुछ कागजात देने की कोशिश की। इसका एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें लोग सीएम की तरफ कागज बढ़ाते दिख रहे हैं और पुलिस उन्हें रोकने की कोशिश कर रही है।


किस बात पर भड़के लोग


बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने पटना के बापू सभागार में अल्पसंख्यक संवाद बुलाया था। इस संवाद के लिए पूरे बिहार से बड़ी संख्या में अल्पसंख्यक समुदाय के लोग पहुंचे थे। जगह कम पड़ गई और जितने लोग अंदर थे उससे ज्यादा बाहर थे। बड़ी संख्या में मदरसा शिक्षक पहुंचे थे, शिक्षकों से कहा गया था कि उनके मानदेय के लिए नीतीश कुमार बड़ा ऐलान करेंगे, लेकिन सीएम की स्पीच में ऐसा कुछ नहीं था, जिसके बाद पूरे सभागार में हंगामा शुरू हो गया।


लोगों ने किया जमकर हंगामा


इसके बाद कागज लहराए जाने लगे और लोग मंच के सामने पहुंच गए। नीतीश कुमार ने कुछ लोगों से उनके हाथ का कागज खुद लिया, लेकिन मदरसा शिक्षकों की नाराजगी बढ़ती देख नीतीश कुमार को वहां से निकाला गया। 1646 ऐसे मदरसों के शिक्षक यहां पहुंचे थे जिन्हें सरकार से कोई मानदेय नहीं मिलता है। मदरसा शिक्षकों ने सभा में खूब नारेबाजी और हंगामा किया।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read