spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESH18 लाख महिलाओं ने एक दिन में रचा इतिहास, मुफ्त बस यात्रा...

18 लाख महिलाओं ने एक दिन में रचा इतिहास, मुफ्त बस यात्रा ने बनाया अनोखा रिकॉर्ड

fok-media-samman-samaroh


Free Bus Travel Record: आंध्र प्रदेश में स्वतंत्रता दिवस 2025के अवसर पर शुरू हुई ‘शक्ति’ योजना ने एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। इस योजना के तहत, एक ही दिन में 18लाख से अधिक महिलाओं ने राज्य की सरकारी बसों में मुफ्त यात्रा का लाभ उठाया, जिसने एक अनोखा रिकॉर्ड स्थापित किया। यह योजना, जो तेलुगु देशम पार्टी (TDP) की अगुवाई वाली सरकार के ‘सुपर सिक्स’ चुनावी वादों में से एक थी।


‘स्त्री शक्ति’ योजना की शुरुआत


बता दें, 15अगस्त 2025को, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने विजयवाड़ा के पंडित नेहरू बस स्टेशन पर ‘स्त्री शक्ति’ योजना का शुभारंभ किया। इस योजना के तहत, राज्य की सभी मूल निवासी महिलाएं, लड़कियां और ट्रांसजेंडर आंध्र प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (APSRTC) की चुनिंदा बस सेवाओं में मुफ्त यात्रा कर सकते हैं। यह सुविधा पल्लेवेलुगु, अल्ट्रा पल्लेवेलुगु, सिटी ऑर्डिनरी, मेट्रो एक्सप्रेस और एक्सप्रेस बस सेवाओं पर लागू है। इस योजना का उद्देश्य महिलाओं को शिक्षा, रोजगार और स्वास्थ्य सेवाओं तक बेहतर पहुंच प्रदान करना है।


सीएम एन चंद्रबाबू नायडू ने इस अवसर पर कहा ‘यह योजना महिलाओं को यात्रा के आर्थिक बोझ से मुक्त करेगी और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने में मदद करेगी।’ इस पहल को लागू करने के लिए APSRTC की कुल 11,449बसों में से 8,456बसें इस योजना के तहत संचालित की जा रही हैं। मालूम हो कि सीएम नायडू ने 2024के चुनाव से पहले महिलाओं के लिए बस में नि:शुल्क यात्रा योजना का वादा किया था। जो उन्होंने पूरा कर दिखाया। 


‘स्त्री शक्ति’ योजना की उपलब्धि


18 अगस्त से शुरु हुई ‘स्त्री शक्ति’ योजना के तहत, 18 लाख से ज्यादा महिलाओं ने मुफ्त बस यात्रा का लाभ उठाया। वहीं, योजना शुरू होने के पहले चार दिनों में कुल 47 लाख महिलाओं ने इस सुविधा का उपयोग किया। इस खास मौके पर सीएम नायडू ने कहा कि महिला यात्री अपनी खुशी साझा कर रही हैं।

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular