HomeUTTAR PRADESH‘नेहरू ने पहले देश का बंटवारा किया और फिर पानी का भी…’...

‘नेहरू ने पहले देश का बंटवारा किया और फिर पानी का भी…’ NDA संसदीय दल की बैठक में कांग्रेस पर जमकर बरसे पीएम मोदी


नई दिल्ली: एनडीए संसदीय दल की बैठक को प्रधानमंत्री मोदी ने संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने एनडीए के सभी सांसदों को उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन से परिचय कराया। साथ ही उन्हें सम्मानित भी किया। सभी सांसदों ने सीपी राधाकृष्णन से मुलाकात भी की। 


एनडीए संसदीय दल की बैठक में पीएम मोदी ने एनडीए के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि वह ओबीसी समाज से आने वाले जमीनी नेता हैं, बेहद सहज स्वभाव के हैं और राजनीति को खेल की तरह नहीं लेते।  


कांग्रेस पर जमकर बरसे पीएम मोदी


बैठक के दौरान पीएम मोदी ने इंडस वॉटर ट्रीटी (सिंधु जल समझौता) को लेकर कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू ने पहले देश का बंटवारा किया और फिर पानी का भी बंटवारा कर दिया। इसके साथ ही पीएम मोदी ने नेहरू के फैसले को किसान विरोध बताया।


यह समझौता पूरी तरह किसान विरोधी था- पीएम मोदी


अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा, “सिंधु जल समझौते के तहत 80 फीसदी जल पाकिस्तान को सौंप दिया गया। बाद में नेहरू ने अपने सचिव के माध्यम से यह गलती स्वीकार करते हुए कहा था कि इसका कोई फायदा नहीं हुआ। यह समझौता पूरी तरह किसान विरोधी था।


 

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read