HomeUTTAR PRADESHपुतिन से मुलाकात के बाद ट्रंप ने जेलेंस्की को मिला फोन, जानें...

पुतिन से मुलाकात के बाद ट्रंप ने जेलेंस्की को मिला फोन, जानें दोनों नेताओं के बीच क्या हुई बातचीत


नई दिल्ली: पुतिन से अलास्का में मुलाकात के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की से फोन पर बात की। इस दौरान रूस-यूक्रेन युद्ध में सीजफायर और शांति समझौते पर चर्चा हुई। जेलेंस्की ने कहा कि यूक्रेन शांति स्थापित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और ट्रंप के प्रस्तावित अमेरिका, रूस और यूक्रेन के बीच त्रिपक्षीय बैठक का समर्थन करता है।


जेलेंस्की ने कहा कि उन्होंने जोर दिया कि यूरोपीय नेताओं की मौजूदगी जरूरी है ताकि सुरक्षा गारंटी सुनिश्चित हो। जेलेंस्की ने यह भी संकेत दिया कि वे ट्रंप पर पूरी तरह भरोसा नहीं करते। ट्रंप ने कहा कि अलास्का में पुतिन के साथ मुलाकात अच्छी रही, लेकिन सीजफायर पर कोई समझौता नहीं हुआ। इसके बाद जेलेंस्की ने सोमवार को व्हाइट हाउस में ट्रंप से मिलने की योजना बनाई।


रूस की आक्रमणकारी कार्रवाइयों के बीच एक और छोटा सा विराम- ज़ेलेंस्की


यूक्रेन के राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की ने कहा कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से बातचीत के बाद उन्होंने यूरोपीय नेताओं के साथ भी बात की है। सभी का रुख़ साफ़ है। अब ज़रूरी है कि एक ऐसी शांति स्थापित हो जो स्थायी हो, न कि केवल रूस की आक्रमणकारी कार्रवाइयों के बीच एक और छोटा सा विराम।


युद्ध में हो रही हत्याओं को तुरंत रोका जाना चाहिए- जेलेंस्की


राष्ट्रपति जेलेंस्की ने कहा कि युद्ध में हो रही हत्याओं को तुरंत रोका जाना चाहिए। ज़मीन और आसमान दोनों में। साथ ही बंदरगाहों पर जारी हमले बंद होने चाहिए। उन्होंने मांग की कि सभी युद्धबंदियों और नागरिक कैदियों को रिहा किया जाए और रूस द्वारा अपहृत किए गए बच्चों को वापस लाया जाए। उन्होंने कहा कि अभी भी हज़ारों यूक्रेनी नागरिक कैद में हैं और उन्हें घर लौटाना बेहद ज़रूरी है।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read