spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHफ्लाइट के इंजन आई तकनीकी खराबी, पायलट ने बचाई 48 लोगों की...

फ्लाइट के इंजन आई तकनीकी खराबी, पायलट ने बचाई 48 लोगों की जान

fok-media-samman-samaroh


Belagavi To Mumbai Flight: कर्नाटक के बेलगावी में एक और प्लेन क्रैश होने से बच गया। बता दें कि शनिवार, 16 अगस्त को बेलगावी से मुंबई जा रही एक फ्लाइट के इंजन में तकनीकी खराबी आ गई। हालांकि, पायलट की सूझबूझ की वजह से 48 लोगों की जान बच गई है और प्लेन को दोबारा एयरपोर्ट पर ही लैंड कराया गया। उड़ान भरते ही जानकारी मिली कि फ्लाइट के इंजन में कुछ तकनीकी खराबी है। इसके बाद पायलट ने समस्या को भांप लिया।


एयरलाइन कर रही जांच


फ्लाइट ने सुबह 7 बजकर 50 मिनिट पर उड़ान भरी और इसे 8 बजकर 50 मिनिट पर मुंबई पहुंचना था। उड़ान का संचालन करने वाली एयरलाइन, स्टार एयर ने फंसे हुए यात्रियों के लिए दोपहर 2:30 बजे तक एक वैकल्पिक विमान की व्यवस्था की। इस बीच, एयरलाइन इंजन में खराबी के कारण की जांच कर रही है।


फ्लाइट में करने से डर रहे लोग


दरअसल, बीते कुछ समय से फ्लाइट्स में तकनीकी खराबी के तमाम मामले सामने आए हैं,। जिसकी वजह से इसमें यात्रा करने वाले लोग अक्सर डर का शिकार होते हैं। इससे पहले गुजरात के अहमदाबाद में एयर इंडिया का विमान हादसे का शिकार हुआ था। इस हादसे में कम से कम 260 लोगों की मौत हो गई थी। इस घटना के सामने आने के बाद विमानों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कई तरह के सवाल उठाए गएथे।


पहले फ्लाइट में यात्रा करना सुरक्षित और कम समय की बचत मानी जाती थी, लेकिन अब लोग मानते हैं कि फ्लाइट में यात्रा करने पर अगर सुरक्षित अपनी मंजिल पर पहुंच जाएं तो ये ही बहुत बड़ी बात है। ऐसे में लगता है कि विमानन कंपनियों को यात्रियों के डर को खत्म करने के लिए कुछ प्रभावी कदम उठाने की जरूरत है।  

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular