HomeUTTAR PRADESHभारत सरकार ने 79वें स्वतंत्रता दिवस पर FASTag Annual Pass किया लॉन्च,...

भारत सरकार ने 79वें स्वतंत्रता दिवस पर FASTag Annual Pass किया लॉन्च, जानें कैसे मिलेगा लाभ


FASTag Annual Pass: भारत में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने फास्टैग एनुअल पास की शुरुआत की। यह पास, मात्र 3,000 रुपये में, राष्ट्रीय राजमार्गों (NH) और राष्ट्रीय एक्सप्रेस-वे (NE) पर एक साल या 200 ट्रिप तक टोल-मुक्त यात्रा की सुविधा प्रदान करेगा। यह सुविधा केवल निजी, गैर-व्यावसायिक वाहनों के लिए है। Rajmargayatra ऐप या NHAI की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से उपलब्ध यह पास यात्रियों के लिए लागत प्रभावी और सुगम यात्रा का वादा करता है।


मुख्य विशेषताएं और पात्रता


फास्टैग एनुअल पास केवल राष्ट्रीय राजमार्गों और एक्सप्रेस-वे के टोल प्लाजा पर मान्य है, न कि राज्य सरकारों या स्थानीय निकायों द्वारा प्रबंधित राजमार्गों, एक्सप्रेस-वे या पार्किंग स्थलों पर। यहां सामान्य फास्टैग भुगतान लागू होगा। यह पास केवल VAHAN डेटाबेस के माध्यम से सत्यापित निजी वाहनों के लिए है, व्यावसायिक वाहन जैसे टैक्सी, ट्रक या बस इसके दायरे में नहीं आते। यदि पास का दुरुपयोग होता है, जैसे कि इसे किसी अन्य वाहन पर इस्तेमाल करना, तो यह स्वतः निष्क्रिय हो जाएगा। पास की खरीद और एक्टिवेशन केवल NHAI की वेबसाइट या राजमार्गयात्रा ऐप के जरिए संभव है, अन्य स्रोतों से खरीदारी धोखाधड़ी हो सकती है।


फास्टैग एनुअल पास से जुड़ी खास बातें?


  1. यह पास केवल 3,000रुपये में एक साल या 200ट्रिप तक ही वैलिड होगा। 

  2. फास्टैग एनुअल पास केवल राष्ट्रीय राजमार्ग और एक्सप्रेस-वे पर ही मान्य होगा। 

  3. यह सुविधा केवल निजी, गैर-व्यावसायिक वाहनों जैसे कार, जीप और वैन के लिए है।

  4. NHAI वेबसाइट या राजमार्गयात्रा ऐप से ऑनलाइन पास खरीद सकते है। 

  5. ऐप पर “Annual Toll Pass” टैब चुनें, वाहन नंबर दर्ज करें, OTP सत्यापित करें, और भुगतान करें; 2घंटे में एक्टिवेशन। 

  6. मौजूदा वैलिड फास्टैग पर ही एक्टिवेट होगा। 

  7. फास्टैग एनुअल पास की सुविधा केवलरजिस्टर्ड वाहनों के लिए हैं।

  8. वाहन रजिस्ट्रेशन नंबर अनिवार्य, केवल चेसिस नंबर मान्य नहीं। 

  9. प्वाइंट-बेस्ड टोल पर एक तरफा 1ट्रिप, राउंड ट्रिप 2; बंद टोल पर एंट्री-एग्जिट 1ट्रिप।

  10. पास एक्टिवेशन पर SMS और ऐप नोटिफिकेशन द्वारा सूचना मिलेगी। यह वैकल्पिक सुविधा है, अनिवार्य नहीं।


 

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read