HomeUTTAR PRADESHप्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना आज से हुई लागू, बस यू करें...

प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना आज से हुई लागू, बस यू करें अल्पाई, सरकार आपको देंगी 15 हजार रुपये


नई दिल्ली: देश के युवा के लिए पीएम मोदी ने नई योजना की शुरूआत की। इसको लेकर लाल किले से पीएम मोद ने कहा कि 15 अगस्त से ये योजना शुरू कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज से प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना आज से लागू हो रही है।


पीएम मोदी ने कहा कि इस योजना के तहत निजी क्षेत्र में पहली नौकरी पाने वाले बच्चों को 15000 रुपये सरकार की ओर से दिए जाएंगे जो कंपनियां ज्यादा रोजगार देने के लिए प्रयास करेंगे, उन्हें भी प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना करीब-करीब साढ़े 3 करोड़ नौजवानों को रोजगार के नए अवसर प्रदान करेगी। सभी नौजवानों के इसके लिए बहुत बहुत बधाई दी।


कैसे करना है आवेदन


जो पहली बार नौकरी कर रहा है उस कर्मचारी को स्वयं आवेदन नहीं करना होगा। आप जिस कंपनी में जॉइन करेंगे, वहीं आपका विवरण योजना में भेजेगी। आपका EPFO/UAN नंबर और आधार से लिंक बैंक अकाउंट होना जरूरी है। कंपनी EPFO के ECR फॉर्म में आपकी सैलरी और जॉइनिंग डिटेल्स सही-सही भरती है। सरकार उस डेटा को वेरीफाई करके ₹15,000 का बोनस आपके बैंक अकाउंट में भेज देती है।


2. नियोक्ता/कंपनी


EPFO पोर्टल पर लॉगिन करके ECR फाइल करें.


कर्मचारी का UAN, आधार, बैंक डिटेल्स और सैलरी की सही जानकारी दर्ज करें.


सभी कर्मचारियों की ग्रॉस सैलरी और जॉइनिंग डेट सही दर्ज करें.


अगर डेटा में गड़बड़ी पाई गई, तो योजना का लाभ कर्मचारी और कंपनी-दोनों को नहीं मिलेगा.


इन बातों का रखें ध्यान


इस स्कीम का फायदा केवल पहली बार नौकरी करने वालों के लिए होगा। जॉइनिंग के बीच आपकी उम्र 18–60 साल के बीच होनी चाहिए। जिस महीन कंपनी आपको जॉइन कराएगी, उसी महीने की ECR रिपोर्ट में आपका नाम और डिटेल आना चाहिए। बैंक अकाउंट आधार और NPCI से लिंक होना चाहिए ताकि बोनस सीधे क्रेडिट हो सके।


 

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read