spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHटोल प्लाजा की झंझट को कहें अलविदा, 15 अगस्त से शुरू होगा...

टोल प्लाजा की झंझट को कहें अलविदा, 15 अगस्त से शुरू होगा FASTag एनुअल पास; जानें कैसे मिलेगा फायदा?

fok-media-samman-samaroh


Fastag Annuak Pass: भारत में राष्ट्रीय राजमार्गों और एक्सप्रेसवे पर यात्रा को और ज्यादा सुविधाजनक बनाने के लिए भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) और सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय (MoRTH) यात्रियों की परेशानी कम करने वाला है। दरअसल, केंद्र सरकार 15 अगस्त 2025 से FASTag एनुअल पास की शुरुआत करने जा रहा है।


यह नई योजना उन लोगों के लिए वरदान साबित होगी जो नियमित रूप से हाईवे पर सफर करते हैं और बार-बार टोल भुगतान या FASTag रिचार्ज की परेशानी से जूझते हैं। लेकिन अब FASTag एनुअल पास से टोल भुगतान और भी आसान और सुविधाजनक हो जाएगा। तो चलिए सरकार के इस स्कीम के बारे में विस्तार से जानते हैं।


FASTag एनुअल पास क्या है?


बता दें, FASTag एनुअल पास एक प्रीपेड टोल भुगतान योजना है, जो विशेष रूप से जैसे कार, जीप और वैन के लिए डिज़ाइन की गई है। टैक्सी, बस, या मालवाहक वाहन इसके पात्र नहीं हैं। यह पास आपके मौजूदा FASTag के साथ एकीकृत होकर काम करता है, जिससे आपको बार-बार टोल भुगतान करने की आवश्यकता नहीं पड़ती। बल्कि वे एक बार में सालभर का भुगतान कर सकते हैं। इस पास के साथ, आप राष्ट्रीय राजमार्गों (NH) और राष्ट्रीय एक्सप्रेसवे (NE) पर निर्धारित टोल प्लाजा पर बिना अतिरिक्त शुल्क के यात्रा कर सकते हैं।


FASTag एनुअल पास की लॉन्च तिथि और कीमत


लॉन्च तिथि: 15 अगस्त 2025


कीमत: 3,000 रुपये, जो 2025-26 के लिए आधार मूल्य है।


वैधता: यह पास एक साल या 200 टोल क्रॉसिंग (ट्रिप्स) के लिए वैलिड होगा यानी दोनों में से जो भी पहले पूरा हो।


FASTag एनुअल पास के लाभ


1. यह पास नियमित यात्रियों को प्रति टोल क्रॉसिंग पर 80-100 रुपये की जगह केवल 15 रुपये खर्च करने का मौका देता है, जिससे सालाना 7,000 रुपये तक की बचत हो सकती है।


2. बार-बार रिचार्ज करने और टोल प्लाजा पर रुकने की जरूरत नहीं होगी, जिससे यात्रा तेज और सुगम होगी।


3. नया FASTag खरीदने की जरूरत नहीं; यह आपके मौजूदा FASTag के साथ काम करता है।


4. यह योजना टोल प्लाजा पर भीड़ को कम करने और कैशलेस भुगतान को बढ़ावा देने में मदद करेगी।


FASTag एनुअल पास कैसे खरीदें?


ऑनलाइन माध्यम के जरिए FASTag एनुअल पास को खरीदने और एक्टिवेट कराया जा सकता है। इसके लिए आपको Rajmarg Yatra मोबाइल ऐप या NHAI की आधिकारिक वेबसाइट (nhai.gov.in) की मदद ली जा सकती है।


1. इसके लिए सबसे पहले अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर, वाहन नंबर, और FASTag ID के साथ लॉगिन करें।


2. इसके बाद अपने वाहन और FASTag की पात्रता की जांच करें।


3. अपनी सारी डिटेल्स दर्ज करने के बाद UPI, नेट बैंकिंग, क्रेडिट/डेबिट कार्ड के जरिए 3,000 रुपये का भुगतान करें।


4. भुगतान और सत्यापन के 2 घंटे के अंदर आपका FASTag एनुअल पास एक्टिव हो जाएगा। आपको SMS या ईमेल के माध्यम से कन्फर्मेशन प्राप्त होगा।

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular