HomeUTTAR PRADESHसेमीकंडक्टर सेक्टर में केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, चार परियोजनाओं को दी...

सेमीकंडक्टर सेक्टर में केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, चार परियोजनाओं को दी गई मंजूरी


नई दिल्ली: पीएम मोदी की अध्यक्षता में तीन बड़े फैसले लिए गए है। बैठक खत्म होने के बाद इसकी जानकारी केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव दी। उन्होंने ने कहा, “4 नई सेमीकंडक्टर प्रोजेक्ट को मंजूरी दी गई है। 6 प्रोजेक्ट पहले ही स्वीकृत हैं और आज उसमें 4 नए प्रोजेक्ट जुड़े हैं। ये प्रोजेक्ट ओडिशा, आंध्र प्रदेश और पंजाब में 4,594 करोड़ रुपये के निवेश से तैयार होंगे।


वहीं दूसरा फैसला लखनऊ मेट्रो को लेकर लिया गया है। इस पर केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि लखनऊ एक बड़ा शहर है। यहां मेट्रो की बहुत जरूरत है। लखनऊ मेट्रो के फेज-1B को 5,801 करोड़ रुपये के निवेश से मंजूरी दी गई है।इसके साथ ही सरकार ने 8,146 करोड़ की लागत वाली क्लीन ग्रोथ: टाटो-II हाइड्रोइलेक्ट्रिक परिेयोजना को मंजूरी दे दी है। यह परियोजना 700 मेगावाट बिजली पैदा करेगी।


चार सेमीकंडक्टर परियोजनाओं को मंजूरी


सेमीकंडक्टर सेक्टर में भारत ने अब नई ऊचाईयों को छूने के लिए तैयार है। इसको लेकर आज चार सेमीकंडक्टर परियोजना ओं को मंजूरी दी गई है। इसमें SiCSem, कॉन्टिनेंटल डिवाइस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (CDIL), 3D ग्लास सॉल्यूशंस इंक और एडवांस्ड सिस्टम इन पैकेज (ASIP) टेक्नोलॉजीज से जुड़े हैं। इनकों ओडिश, पंजाब और आंध्र प्रदेश में विनिर्माण इकाइयां स्थापित की जाएंगी। इस पर लगभग 4,600 करोड़ रुपये का खर्च किया जाएगा। इसके साथ ही लोगों को रोजगार भी उपलब्ध कराया जाएगा।


लखनऊ में मेट्रो रेल परियोजना को मिली मंजूरी


मोदी कैबिनेट ने अपन दूसरे फैसले में लखनऊ मेट्रो रेल परियोजना के चरण-1बी को मंजूरी दी है। इस योजना के तहत लखनऊ में 12 स्टेशनों के साथ 11.165 किलोमीटर लंबा गलियारा तैयार किया जाएगा। इस परियोजना में करीब 5,801 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।


जल विद्युत परियोजना को मंजूरी


अरुणाचल प्रदेश के शि योमी में मोदी सरकार ने 700  मेगावाट की तातो-11 जल विद्युत परियोजना के निर्माण को मंजूरी दी है। इस परियोजना पर 8146.21 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे और इसे 72 महीने की अवधि में पूरा किया जाएगा।


 

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read