HomeUTTAR PRADESHमेक इन इंडिया’ की ताकत और ऑपरेशन सिंदूर की सफलता ने दिखाया...

मेक इन इंडिया’ की ताकत और ऑपरेशन सिंदूर की सफलता ने दिखाया भारत का नया चेहरा’, बेंगलुरु में बोले PM मोदी


PM Modi On Make In India And Operation Sindoor: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज कर्नाटक के दौरे पर हैं। जहां उन्होंने बेंगलुरु शहर की कनेक्टिविटी और बुनियादी ढांचे को मजबूत करने वाली कई अहम परियोजनाओं का उद्घाटन किया। इसके बाद उन्होंने बेंगलुरु में एक जनसभा को संबोधित भी किया। जिसमें उन्होंने ‘मेक इन इंडिया’ पहल और ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बीच का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर की सफलता भारतीय तकनीक और रक्षा क्षेत्र में ‘मेक इन इंडिया’ की शक्ति का परिणाम है, जिसमें बेंगलुरु और कर्नाटक के युवाओं ने महत्वपूर्ण योगदान दिया है।


ऑपरेशन सिंदूर पर क्या बोलें PM मोदी?


पीएम मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए बताया कि ऑपरेशन सिंदूर एक ऐसी सैन्य कार्रवाई थी, जिसने भारत की रणनीतिक और तकनीकी क्षमताओं को वैश्विक मंच पर प्रदर्शित किया। इस ऑपरेशन में भारतीय सेना ने सीमा पार आतंकी ठिकानों को नष्ट करने की अपनी क्षमता का प्रदर्शन किया और कुछ ही घंटों में पाकिस्तान को घुटने टेकने पर मजबूर किया। यह सफलता न केवल सैन्य रणनीति का परिणाम थी, बल्कि स्वदेशी रक्षा प्रणालियों और तकनीकी नवाचारों का भी परिणाम थी।


पीएम मोदी ने बेंगलुरु में अपने भाषण में कहा ‘ऑपरेशन सिंदूर के दौरान दुनिया ने पहली बार भारत का नया चेहरा देखा, जहां भारतीय सेना ने आतंकी ठिकानों को नष्ट करने और पाकिस्तान को जवाब देने की अपनी क्षमता का प्रदर्शन किया।’ यह ऑपरेशन भारत की रक्षा नीति में आत्मनिर्भरता और तकनीकी उन्नति के महत्व को दर्शाता है।


 रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की नींव हैं ‘मेक इन इंडिया’


पीएम मोदी ने आगे कहा कि साल 2014 में शुरू की गई ‘मेक इन इंडिया’ पहल ने भारत को रक्षा उत्पादन में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में क्रांतिकारी बदलाव लाए हैं। इस पहल का उद्देश्य स्वदेशी विनिर्माण को बढ़ावा देना, विदेशी आयात पर निर्भरता कम करना और वैश्विक मंच पर भारत को एक रक्षा शक्ति के रूप में स्थापित करना है। उन्होंने आगे बताया कि ऑपरेशन सिंदूर में उपयोग की गई स्वदेशी तकनीकों जैसे – ब्रह्मोस और आकाश मिसाइल सिस्टम, ने इस दिशा में भारत की प्रगति को रेखांकित किया।


नए भारत के उदय का प्रतीक – बेंगलुरु


बता दें, बेंगलुरु को भारत के तकनीकी और नवाचार केंद्र के रूप में आज एक नई पहचान मिली है। पीएम मोदी ने अपने भाषण में बेंगलुरु को “नए भारत के उदय का प्रतीक” बताया और कहा कि इस शहर ने वैश्विक IT और रक्षा मानचित्र पर भारत का परचम लहराया है। बेंगलुरु के युवाओं ने रक्षा स्टार्टअप्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, क्वांटम टेक्नोलॉजी और साइबर सिक्योरिटी जैसे क्षेत्रों में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read