HomeUTTAR PRADESHउपराष्ट्रपति चुनाव को लेकर विपक्ष का बड़ा कदम, मल्लिकार्जुन खरगे कर रहे...

उपराष्ट्रपति चुनाव को लेकर विपक्ष का बड़ा कदम, मल्लिकार्जुन खरगे कर रहे इस रणनीति पर काम


Vice President Election: उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए विपक्ष ने भी अपनी तैयारी को अमलीजामा देने में जुट गया है। विपक्षी गठबंधन का साझा उम्मीदवार उतारने के लिए कांग्रेस ने तैयारी शुरू कर दी है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे उपराष्ट्रपति पद के लिए उम्मीदवार का नाम तलाशने और आम सहमति बनाने के लिए गठबंधन के सहयोगी दलों से संपर्क साध रहे हैं। विपक्षी गठबंधन इंडिया का कहना है कि वे चुनाव में अपने दमदार प्रदर्शन के जरिए सत्ताधारी दल को चुनौती दे सकते हैं। 


कांग्रेस सूत्रों कहा कहना है कि पार्टियों के बीच आम सहमति है कि इंडिया गठबंधन उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए संयुक्त उम्मीदवार उतारने की तैयारी कर रहा है। विपक्षी खेमे के एक वर्ग का मानना है कि भाजपा के उम्मीदवार की घोषणा के बाद ही इंडिया गठबंधन को अपने उम्मीदवार का ऐलान करना चाहिए।


9 सिंतबर को होना है चुनाव


आपको बता दें कि उपराष्ट्रपति का चुनाव 9सितंबर को होना है। चुनाव को लेकर सत्ताधारी एनडीए गठबंधन और विपक्षी गठबंधन इंडिया की अपनी-अपनी तैयारी है। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा को सत्तारूढ़ गठबंधन का उपराष्ट्रपति पद के लिए उम्मीदवार चुनने का अधिकार दिया है। वहीं इंडिया गठबंधन भी उम्मीदवार के नाम पर सहमति बनाने पर मंथन कर रहा है। संभावित उम्मीदवारों के नामों पर विचार-विमर्श के लिए इंडिया ब्लॉक के साझेदारों के वार्ता हो रही है। जबकि खरगे आम सहमति बनाने के लिए विपक्षी दलों को मनाने में जुटे हैं।


विपक्ष हुआ लामबंद


हाल के दिनों में विपक्षी गठबंधन इंडिया में शामिल दलों के बीच एकता बढ़ी है। विपक्षी गठबंधन बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण और कथित चुनाव धांधली के खिलाफ लामबंद है। 7 अगस्त को कांग्रेस नेता राहुल गांधी के आवास पर विपक्षी गठबंधन के नेताओं की डिनर पार्टी में भी इस मुद्दे को उठाया गया। अब खरगे सोमवार को इंडिया ब्लॉक के सांसदों के लिए रात्रिभोज का भी आयोजन करेंगे।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read