HomeUTTAR PRADESHअमेरिकी टैरिफ के खिलाफ लामबंद हुआ विपक्ष, पीएम मोदी को मिला शरद...

अमेरिकी टैरिफ के खिलाफ लामबंद हुआ विपक्ष, पीएम मोदी को मिला शरद पवार का साथ


Trump Tariff Policy: नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी के सुप्रीमो शरद पवार ने केंद्र सरकार का सपोर्ट करते हुए ट्रंप के टैरिफ का विरोध किया। नागपुर में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए पवार ने कहा कि भारत के सामानों पर 50 प्रतिशत टैरिफ लगाने की ट्रंप की नीति दबाव की रणनीति है। पवार ने आगे कहा कि हमें भारत के लोगों को अपने देश के हितों की रक्षा के लिए सरकार का साथ देना चाहिए। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि राष्ट्रीय हितों को ध्यान में रखते हुए सभी को एकजुट होकर सरकार का सपोर्ट करना चाहिए।


पड़ोसी देशों के संबंध में खटास


शरद पवार ने कहा कि हमने ट्रंप के पहले कार्यकाल में उनके काम करने के तरीके को देखा है। मुझे लगता है कि उनके ऊपर किसी का नियंत्रण नहीं है। वे जो मन में आता है बोल देते हैं। इसके साथ ही पवार ने ये भी कहा कि वे इस बात पर अटकलें नहीं लगाना चाहते कि क्या मोदी सरकार की विदेश नीति असफल रही है। पवार ने भारत और पड़ोसी देशों के बीच बढ़ती दूरी पर भी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि हमें अपने पड़ोसी देशों के प्रति अपनी नीति को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। आज पाकिस्तान हमारे खिलाफ है और नेपाल, बांग्लादेश, श्रीलंका और मालदीव जैसे देश भी भारत से खुश नहीं हैं।


पवार ने दी पीएम को सलाह


पवार ने पीएम नरेंद्र मोदी को सलाह दी कि पड़ोसी देशों के साथ रिश्तों को बेहतर करने पर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने ये भी कहा कि पीएम मोदी इन संकेतों को गंभीरता से लें और पड़ोसी मुल्कों के साथ दोस्ती को मजबूत करने की कोशिश करें। पवार ने अपनी बात को दोहराते हुए कहा कि मौजूदा हालात में देशहित को सबसे ऊपर रखना होगा। ट्रंप की टैरिफ नीति और वैश्विक दबाव के बीच भारत को अपनी स्थिति मजबूत करने के लिए एकजुटता दिखानी होगी। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार को विदेश नीति में संतुलन बनाए रखने की जरूरत है। 

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read