HomeUTTAR PRADESHबाहुबली धनंजय सिंह की पत्नी को मायावती ने जौनपुर सीट से उतारा,...

बाहुबली धनंजय सिंह की पत्नी को मायावती ने जौनपुर सीट से उतारा, BSP की पांचवी लिस्ट जारी

लखनऊ: बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने लोकसभा चुनाव के लिये मंगलवार को 11 उम्मीदवारों की पांचवीं सूची जारी की। जौनपुर संसदीय क्षेत्र से बाहुबली धनंजय सिंह (Dhananjay Singh) की पत्नी श्रीकला सिंंह (Shrikala Singh) को बसपा प्रत्याशी बनाया गया है जबकि गाजीपुर से डॉ. उमेश कुमार सिंह, बदायूं से मुस्लिम खान ,बरेली से छोटेलाल गंगवार, सुल्तानपुर से उदराज वर्मा, फर्रुखाबाद से क्रांति पांडे,बांदा से मयंक द्विवेदी, डुमरियागंज से ख्वाजा समसुद्दीन, बलिया से लल्लन सिंह यादव और वाराणसी से अतहर जमाल लारी को टिकट दिया गया है। वहीं मैनपुरी में अब शिव प्रसाद यादव बसपा उम्मीदवार के तौर पर अपनी किस्मत आजमायेंगे।

धनंजय सिंह (Dhananjay Singh) की तीसरी पत्नी हैं श्रीकला रेड्डी

बता दें कि श्रीकला रेड्डी, धनंजय सिंह (Dhananjay Singh) की तीसरी पत्नी हैं, जोकि तेलंगाना के रसूखदार बिजनेसमैन निप्पो ग्रुप से ताल्लुक रखती हैं। उन्होंने पहली बार रारी से विधायक बनने के बाद साल 2006 में मीनू सिंह से शादी की थी। शादी के नौ महीने बाद ही मीनू की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। जिसके बाद 2009 में धनंजय ने दूसरी शादी जागृति सिंह से की थी, जिनसे 2017 में तलाक हो गया और उसके बाद धनंजय सिंह ने जून, 2017 में तेलंगाना की रहने वाली श्रीकला रेड्डी से पेरिस में शादी की।

कौन हैं श्रीकला रेड्डी?

श्रीकला रेड्डी तेलंगाना की बिजनेस फैमिली निप्पो बैट्री ग्रुप से ताल्लुक रखती हैं। श्रीकला के पिता स्वर्गीय जितेंद्र रेड्डी नलगोंडा जिले की कोऑपरेटिव के अध्यक्ष और तेलंगाना की हुजूर नगर सीट से निर्दलीय विधायक भी रह चुके हैं। श्रीकला की मां ललिता रेड्डी अपने गांव की सरपंच रह चुकी हैं। श्रीकला रेड्डी को 5 साल पहले बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने तेलंगाना में पार्टी की सदस्यता भी दिलाई थी। साल 2021 में धनंजय (Dhananjay Singh) ने अपनी पत्नी को जौनपुर का जिला पंचायत अध्यक्ष बनवा दिया था।

 

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read