HomeUTTAR PRADESHउपराष्ट्रपति चुनाव से पहले हुई एनडीए की मीटिंग, जानें कौन तय करेगा...

उपराष्ट्रपति चुनाव से पहले हुई एनडीए की मीटिंग, जानें कौन तय करेगा उम्मीदवार


Vice Presidential Election: उपराष्ट्रपति चुनाव से पहले आज 7 अगस्त को एनडीए के घटक दलों की मीटिंग हुई। इस मीटिंग में उपराष्ट्रपति पद के लिए रणनीति पर चर्चा की गई। मीटिंग के बाद केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने बताया कि चुनाव आयोग (ECI) ने उपराष्ट्रपति चुनाव की डेट की घोषणा कर दी है और नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख 21 अगस्त तय की गई है। साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि पीएम नरेंद्र मोदी और जेपी नड्डा NDA का उपराष्ट्रपति उम्मीदवार तय करेंगे।


कब मिलेगा देश को उपराष्ट्रपति?


किरेन रिजिजू ने आगे कहा इस मीटिंग में सबकी सहमति से एक प्रस्ताव पास किया गया, जिसमें बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उपराष्ट्रपति पद के लिए एनडीए उम्मीदवार तय करने का पूरा अधिकार दिया गया है। उन्होंने ये भी कहा कि इस संसद भवन में एनडीए संसदीय दल के फ्लोर लीडर्स की बैठक आयोजित हुई, जिसकी अध्यक्षता रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने की। इस बैठक में गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा और सभी घटक दलों के वरिष्ठ नेता शामिल हुए। जानकारी के अनुसार, एनडीए की ओर से 12 अगस्त को उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार की घोषणा हो सकती है।


क्यों हुई बैठक?


बता दें कि इस बैठक में उपराष्ट्रपति चुनाव में एनडीए सांसदों के बीच आपसी समन्वय, वोटिंग प्रक्रिया की ट्रेंनिंग देने पर जोर दिया गया, क्योंकि ये चुनाव गुप्त मतदान के माध्यम से आयोजित किया जाता है। इसमें व्हिप जारी नहीं किया जाता। ऐसे में यह सुनिश्चित करना जरूरी है कि कोई वोट अमान्य न हो।


बताया गया कि इस बैठक में ये भी तय किया गया कि एनडीए सांसदों को वोट प्रक्रिया का पूर्वाभ्यास कराया जाएगा, ताकि कोई तकनीकी परेशानी न हो और एनडीए का एक भी वोट बेकार न जाए। वहीं, शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे कल 6 अगस्त को ही उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए बिना शर्त समर्थन दे चुके हैं। 

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read